

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Entertainment: Matrubhoomi new song 'Mera Jee Nahi Bhara' released, a beautiful blend of romance and emotion
मुंबई। सलमान खान स्टारर फिल्म मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस का नया गाना ‘मेरा जी नहीं भरा’ रिलीज हो गया है। रिलीज होते ही यह सुकून भरा रोमांटिक ट्रैक दर्शकों के दिलों को छू रहा है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
युद्ध के बीच पनपते प्यार की कहानी
यह गाना ज़ैन शॉ और अभिश्री सेन पर फिल्माया गया है, जिसमें युद्ध के माहौल के बीच पनपते प्यार को खूबसूरती से दिखाया गया है। शानदार लोकेशंस और विजुअल्स गाने को एक अलग ही भावनात्मक गहराई देते हैं, वहीं दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री भी दर्शकों को आकर्षित कर रही है।
श्रेया घोषाल और विशाल मिश्रा की आवाज़ का जादू
गाने को श्रेया घोषाल और विशाल मिश्रा ने अपनी मधुर आवाज़ दी है। संगीत शमीर टंडन और कुमार गौरव सिंह ने तैयार किया है, जबकि इसके बोल विश्वदीप ज़ीस्त ने लिखे हैं। शबीना खान की कोरियोग्राफी गाने को और भी आकर्षक बनाती है।
नए चेहरों को मिल रहा सराहना
ज़ैन शॉ, जो ‘फर्रे’, ‘क्लास’ और ‘स्ट्रेंज सिटी’ जैसी ओटीटी परियोजनाओं से पहचाने जाते हैं, इस गाने में अपनी बहुमुखी प्रतिभा दिखा रहे हैं। वहीं अभिश्री सेन इस फिल्म से डेब्यू कर रही हैं और उनके अभिनय को भी सराहा जा रहा है।
फिल्म से बढ़ीं उम्मीदें
सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है। फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ बहादुरी, बलिदान और इंसानियत की कहानी पेश करने का वादा करती है। नए गाने की रिलीज के साथ ही फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है।