

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Mirzapur: The Movie Trailer – Kaleen Bhaiya, Munna Bhaiya, and Guddu Pandit return to the big screen; the trailer reveals an even bigger 'aura of dominance' (bhaukaal).
Mirzapur: The Movie Trailer: एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेज़न MGM स्टूडियोज ने मच अवेटेड फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर में ‘मिर्जापुर’ की वही पॉपुलर दुनिया नजर आ रही है, लेकिन इस बार कहानी का स्केल पहले से कहीं ज्यादा बड़ा दिखाई दे रहा है। गद्दी की लड़ाई, पुराने किरदारों की वापसी और नए पावर गेम ने फिल्म को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।
‘मिर्जापुर’ फ्रेंचाइजी अब ओटीटी की दुनिया से निकलकर सिनेमाघरों में पहुंचने जा रही है। फिल्म के ट्रेलर में फ्रेंचाइजी के आइकॉनिक किरदारों की झलक ने फैंस को एक बार फिर उसी दुनिया में पहुंचा दिया है, जहां सत्ता, बदला और वर्चस्व की लड़ाई कहानी का केंद्र रही है।
ट्रेलर में कालीन भैया, मुन्ना भैया और गुड्डू पंडित की मौजूदगी सबसे ज्यादा ध्यान खींचती है। इन किरदारों की वापसी के साथ फिल्म में पुराने रिश्तों, दुश्मनी और सत्ता के संघर्ष का नया अध्याय देखने को मिलेगा।
फिल्म की कहानी का सबसे बड़ा आकर्षण एक बार फिर मिर्जापुर की गद्दी है। ट्रेलर में नए दावेदारों की एंट्री दिखाई गई है, जो पुराने पावर गेम को चुनौती देते नजर आते हैं। जैसे-जैसे गद्दी की लड़ाई आगे बढ़ती है, कहानी का दायरा भी बड़ा होता जाता है। ‘मिर्जापुर’ की दुनिया अब केवल पूर्वांचल तक सीमित नहीं रहती, बल्कि दर्शकों को नए लोकेशन और बड़े सिनेमाई संसार की झलक भी देखने को मिलती है।
‘मिर्जापुर’ की पहचान रहे डार्क ह्यूमर, दमदार डायलॉग्स और इंटेंस एक्शन की झलक ट्रेलर में साफ दिखाई देती है। फिल्म में फ्रेंचाइजी के पुराने अंदाज को बरकरार रखते हुए इसे बड़े सिनेमाई स्केल पर पेश किया गया है। ट्रेलर में कई ऐसे पल हैं जो फैंस को सीरीज के पुराने सीजन्स की याद दिलाते हैं, वहीं नए किरदार और नई परिस्थितियां कहानी को एक अलग दिशा देती नजर आती हैं।
‘मिर्जापुर: द मूवी’ में पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, अली फजल, जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर, श्वेता त्रिपाठी, सोनल एस. चौहान, अनंगशा बिस्वास, शाजी चौधरी, सतेंद्र सोनी, कुलभूषण खरबंदा और सुशांत सिंह नजर आएंगे। पुराने पसंदीदा चेहरों के साथ नए कलाकारों की मौजूदगी फिल्म की कहानी को और व्यापक बनाने की ओर इशारा करती है।
अमेज़न MGM स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। फिल्म को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। वहीं कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी इसके को-प्रोड्यूसर हैं।
‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म हिंदी और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी। ट्रेलर की रिलीज के बाद अब फैंस की नजर इस बात पर है कि बड़े पर्दे पर ‘मिर्जापुर’ का यह नया चैप्टर कितना बड़ा भौकाल खड़ा करता है।