

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Entertainment: Namit Malhotra calls Ramayana the foundation of our culture, explains the special reason behind the project's significance.
मुंबई। नमित मल्होत्रा की रामायण फिल्म भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी परियोजनाओं में से एक मानी जा रही है। हाल ही में जारी टाइटल-रिवील वीडियो में दर्शकों को इसकी भव्य दुनिया, पावरफुल म्यूज़िक और शानदार स्टार कास्ट की झलक मिली। यह फिल्म भारत के सांस्कृतिक इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण अध्यायों को बड़े पर्दे पर पहले कभी न देखे गए अंदाज़ में पेश करेगी।
संस्कृति और इतिहास का गर्व
जीबीएस ईटी नाउ कॉन्क्लेव में प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने साझा किया कि रामायण फिल्म उनके लिए सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और इतिहास को दुनिया के सामने गर्व से पेश करने का माध्यम है। उन्होंने बताया कि हॉलीवुड में भारतीयों की पहचान सीमित रही और अक्सर भारत को केवल उभरता हुआ देश माना गया। इस अनुभव ने उन्हें प्रेरित किया कि एक ऐसा प्रोजेक्ट बनाएं, जो हमारी जड़ों, संस्कृति और समृद्ध इतिहास को वैश्विक स्तर पर दिखाए।
तकनीक, बजट और स्टार कास्ट
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही यह महागाथा नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज और यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस द्वारा प्रोड्यूस की जा रही है। आठ बार ऑस्कर जीत चुके VFX स्टूडियो DNEG के सहयोग से फिल्म को दो हिस्सों में तैयार किया जा रहा है। पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में IMAX सिनेमाघरों में रिलीज होगा।
फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साईं पल्लवी सीता, यश पराक्रमी रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में नजर आएंगे। मल्होत्रा का कहना है कि बजट, तकनीक और विज़ुअल के मामले में यह फिल्म किसी हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर से कम नहीं होगी।