

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

New song ‘Vindhyavasini Ki Jai Ho’ from ‘Mirzapur: The Movie’ released; the music video is filled with devotion and high energy.
मुंबई। एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेज़न MGM स्टूडियोज की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु और अली फ़ज़ल स्टारर इस फिल्म के मेकर्स ने अब फिल्म का नया गाना ‘विंध्यवासिनी की जय हो’ रिलीज कर दिया है। गाने के म्यूजिक वीडियो में भक्ति, क्षेत्रीय संस्कृति और लोक परंपराओं का शानदार संगम देखने को मिल रहा है।
‘विंध्यवासिनी की जय हो’ में श्रिया पिलगांवकर और हर्षिता गौर पारंपरिक अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं। शानदार कोरियोग्राफी, जोश से भरी ग्रुप परफॉर्मेंस और दमदार विजुअल्स गाने को खास बनाते हैं। म्यूजिक वीडियो में भक्ति के रंग के साथ-साथ ‘मिर्जापुर’ फ्रैंचाइजी की पहचान से जुड़ा सिनेमाई अंदाज भी देखने को मिलता है।
मेकर्स ने सोशल मीडिया पर गाने की रिलीज की जानकारी साझा करते हुए लिखा, “मिर्जापुर फिल्म का गाना ‘विंध्यवासिनी की जय हो’ सुनें। म्यूजिक वीडियो अब रिलीज हो चुका है!”
गाने में पारंपरिक लोक तत्वों और क्षेत्रीय आस्था को सिनेमाई विजुअल्स के साथ पेश किया गया है। इसकी कोरियोग्राफी और ग्रुप परफॉर्मेंस दर्शकों को फिल्म की भव्य दुनिया की एक झलक देती है। ‘विंध्यवासिनी की जय हो’ अब एक्सेल म्यूजिक के आधिकारिक यूट्यूब चैनल के साथ-साथ प्रमुख म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।
‘मिर्जापुर’ फ्रैंचाइजी की लोकप्रियता को देखते हुए ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था। फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि कहानी और स्क्रिप्ट पुनीत कृष्णा ने लिखी है।
फिल्म को एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। वहीं, कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी इसके को-प्रोड्यूसर हैं। लंबे इंतजार के बाद ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को हिंदी और तेलुगु भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।