Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार
बिलासपुर: बॉलीवुड की मूवी ड्रीम गर्ल तो आप लोगो ने देखी ही होगी, जिसमे अभिनेता (आयुष्मान खुराना) लड़की की आवाज निकालकर लड़कों को अपने जाल में फंसा लेते थे। ठीक उसी तरह छत्तीसगढ़ में भी एक मामला सामने आया है। जहां एक मिमिक्री मास्टर ने अपनी आर्ट का गलत फायदा उठाते हुए करोड़ों रुपयों की ठगी कर दिया। आपको बता दें कि, आरोपी लड़की की आवाज निकालकर नवयुवकों से मीठी-मीठी बातें करके ठगी की घटना को अंजाम देता था। पुलिस को जब ये मामले के बारे मे पता चला, तो उन्होने आरोपी को "ड्रीम गर्ल" कह कर पुकारते नजर आए। वहीं बिलासपुर में सायबर इस ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, और मामले की जांच में लगी है।
मल्टीनेशनल कंपनी के सॉफ्टवेयर इंजिनियर को शादी के लिए एक लड़की की तलाश थीं जिसका फायदा मिमिक्री आर्टिस्ट ने गलत तरीके से फायदा उठाया। उसे सुंदर लड़की की जगह लड़का मिल गया, जो हुबहू लड़कियों की आवाज में ही बात करता था। अलग-अलग किरदार बनाकर लडको से बात करता था। आरोपी ने शादी करने का झांसा देकर (सॉफ्टवेयर इंजिनियर) युवक से करोड़ों रूपये की ठगी कर ली। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी स्कूल के समय से ही मिमिक्री करता आ रहा है। वह महिला, पुरूष ,साउथ इंडियन फिल्मी एक्टर्स के हुबहु आवाज निकालने में माहिर है। इसी का फायदा उठाते हुए आरोपी ने युवक को अपने जाल में फांस लिया था।
ये पूरा मामला बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां पहले साॅफ्टवेयर इंजिनियर से परिचय बढ़ाकर आरोपी ने शादी का झांसा दिया। फिर ब्रेन वाॅश कर ठगी करते हुए उससे एक करोड़ 39 लाख 51 हजार 277 रुपए वसूल लिये। वहीं मामले में पुलिस ने बैंक स्टेटमेंट और तकनीकी इनपुट के आधार पर शातिर आरोपी तक पहुंचने मे कामयाब रहीं। पुलिस से मिली जानकारी में पता चला कि, आरोपी को करीब 35 से 40 बैंक खाते जांच के बाद उसे फ्रीज किया गया। घटना को लेकर प्रार्थी नितिन जैन ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाया था , जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी। इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि, आरोपी रोहित अपने भाई के घर पुणे गया हुआ था।
जहां उसकी मुलाकात जैन काॅलोनी में रहने वाले प्रार्थी नितिन जैन से हुई थीं, आपसी परिचय होने के बाद रोहित को नितिन जैन के शादी के लिए लड़की की तलाश होने की जानकारी मिली थीं, जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने प्रार्थी से संपर्क बनाया और उसे अपनी बातों मे फांस लिया। जिसके बाद उसने विवाह करने की बात कहीं। जिसके बाद आरोपी ने झांसा देने का खेल शुरू किया। आरोपी रोहित ने स्वयं के मोबाइल से प्रार्थी को आवाज बदलकर शिवानी जैन बताया। ठगी की कहानी शुरू करते हुए आरोपी ने लड़की की आवाज में कुछ दिन बात किया। इसके बाद शादी के लिए राजी होकर ठगी करना शुरू कर दिया। पहली ही बार में आरोपी ने युवक से 30 लाख रुपए की ठगी कर ली। आरोपी ने जिस शिवानी जैन से शादी पक्की हुई थी, उसी की बीमार और अन्य आवश्यकताओं के होने का झूठा कहानी रचा डाला, और बाद में कई बहाने बनाने लगा।
इसी तरह आरोपी ने मिमिक्री कर स्वयं ही कथित शिवानी जैन और उसकी मामा का लड़का अंशु जैन, जज सुब्रमण्यम स्वामी हैदराबाद, प्रॉपर्टी टैक्स ऑफिसर रामकृष्ण चेन्नई, मोबाइल लोन और रिकवरी एजेंट बॉस, आरबीआई इंस्पेक्टर विनीत बनकर लगभग एक करोड़ 39 लाख 51 हजार 277 रुपए की ठगी की है, जिसको बिलासपुर पुलिस ने 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस आरोपी से पूछताछ में लगी है।