

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

PM Modi gifts a major project to Andhra Pradesh; inaugurates Bhogapuram International Airport.
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगपुरम में नवनिर्मित अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। लगभग 5,000 करोड़ रुपये की लागत से बने इस अत्याधुनिक एयरपोर्ट के उद्घाटन के साथ ही प्रधानमंत्री ने राज्य में 17,900 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू भी मौजूद रहे।
आंध्र प्रदेश सरकार के अनुसार, जीएमआर समूह द्वारा विकसित यह हवाई अड्डा केवल एक परिवहन परियोजना नहीं, बल्कि पूरे उत्तर आंध्र क्षेत्र के आर्थिक और औद्योगिक विकास का आधार बनेगा। सरकार का मानना है कि यह परियोजना उद्योगों को बढ़ावा देने, रोजगार के नए अवसर सृजित करने, निर्यात बढ़ाने, कौशल विकास और अनुसंधान गतिविधियों को नई गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
भोगपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को पहले चरण में प्रति वर्ष 60 लाख यात्रियों की क्षमता के अनुरूप विकसित किया गया है। वहीं, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार मास्टर प्लान के तहत इसकी क्षमता बढ़ाकर प्रतिवर्ष 4 करोड़ यात्रियों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। एयरपोर्ट से वाणिज्यिक उड़ानों का संचालन 17 अगस्त से शुरू होने की घोषणा की गई है।
एयरपोर्ट की पैसेंजर टर्मिनल बिल्डिंग को यात्रियों को तेज, सहज और आधुनिक यात्रा अनुभव उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है। इसमें परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे, स्मार्ट तकनीकों और पर्यावरण अनुकूल (सस्टेनेबल) सुविधाओं को शामिल किया गया है।
भोगपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अत्याधुनिक डिजिटल तकनीकों से लैस है। यहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बिल्डिंग इंफॉर्मेशन मॉडलिंग (BIM), एयरसाइड 4.0 तकनीक, एयरपोर्ट प्रेडिक्टिव ऑपरेशन्स सेंटर (APOC), बायोमेट्रिक पैसेंजर प्रोसेसिंग और ऑटोमेटेड बैगेज हैंडलिंग सिस्टम जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इन तकनीकों के माध्यम से यात्रियों को तेज, सुरक्षित और बेहतर यात्रा अनुभव मिलेगा।
सरकार का कहना है कि नए अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के संचालन से उत्तर आंध्र की राष्ट्रीय और वैश्विक कनेक्टिविटी मजबूत होगी। इसके साथ ही पर्यटन, व्यापार, निवेश और लॉजिस्टिक्स सेक्टर को नई गति मिलने की उम्मीद है, जिससे क्षेत्र के समग्र आर्थिक विकास को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा।