

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Paytm Payments Bank license cancelled
नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बड़ा फैसला लेते हुए Paytm Payments Bank का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। केंद्रीय बैंक ने इस मामले में आगे कानूनी प्रक्रिया के तहत हाईकोर्ट जाने की भी तैयारी शुरू कर दी है। RBI के इस कदम के बाद अब Paytm Payments Bank बैंकिंग सेवाओं के रूप में काम नहीं कर सकेगा।
Paytm Payments Bank के आधिकारिक पोर्टल पर जारी सूचना में कहा गया है कि सभी जमाकर्ताओं का पैसा पूरी तरह सुरक्षित है और ग्राहकों की जमा राशि लौटाने के लिए बैंक के पास पर्याप्त फंड उपलब्ध है। हालांकि, पैसे वापस करने की प्रक्रिया को लेकर विस्तृत जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। कंपनी ने संकेत दिया है कि जल्द ही ग्राहकों के लिए रिफंड प्रक्रिया की पूरी जानकारी साझा की जाएगी।
लाइसेंस रद्द होने के बाद Paytm Payments Bank -
नए ग्राहक नहीं जोड़ सकेगा
नई बैंकिंग सेवाएं शुरू नहीं कर सकेगा
नए ट्रांजैक्शन प्रोसेस नहीं कर पाएगा
बैंक के रूप में वित्तीय संचालन बंद करना होगा
RBI के अनुसार बैंक के संचालन में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आई थीं। इनमें-
बैंकिंग नियमों का पालन नहीं होना
खाताधारकों के हितों पर खतरा
प्रबंधन पर भरोसे की कमी
संचालन प्रणाली में खामियां
शामिल थीं। यही कारण है कि केंद्रीय बैंक ने सख्त कार्रवाई करते हुए लाइसेंस रद्द करने का निर्णय लिया।
RBI इससे पहले भी Paytm Payments Bank पर कई प्रतिबंध लगा चुका है।
2022 में नए ग्राहक जोड़ने पर रोक लगाई गई थी
2024 में खातों में नई राशि जमा करने पर पाबंदी लगाई गई थी
इस कार्रवाई का असर Paytm Fastag सेवाओं पर भी पड़ा था
Paytm ऐप और Paytm Payments Bank में अंतर
RBI की कार्रवाई केवल Paytm Payments Bank पर हुई है, जबकि Paytm ऐप सामान्य रूप से काम करता रहेगा। Paytm की पेरेंट कंपनी One 97 Communications ने स्पष्ट किया है कि वह Paytm Payments Bank से अलग इकाई है और उसके डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म पर इस फैसले का सीधा असर नहीं पड़ेगा।
ग्राहकों को अब कंपनी की ओर से पैसे वापसी की प्रक्रिया के आधिकारिक ऐलान का इंतजार है।