

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Penalty of Rs 140 crore breaks Pakistan's pride, insists on removing referee
ICC News: एशिया कप 2025 में पाकिस्तान को एक बार फिर शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को हटाने की मांग को लेकर पूरे दिन ड्रामा किया। पाकिस्तान की टीम ने रेफरी को हटाए बिना मैच खेलने से इनकार कर दिया था और यहां तक धमकी दी कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो वे मैच का बायकॉट करेंगे।
पाकिस्तान की जिद्द का कारण
पाकिस्तान का दावा था कि पिछले भारत-पाक मैच के दौरान रेफरी पाइक्रॉफ्ट ने दोनों टीमों के कप्तानों को हाथ मिलाने से रोक दिया था, जो अपमानजनक था। इसी बात को लेकर पाकिस्तान ने रेफरी को हटाने की जिद पकड़ ली।
ICC ने किया मांग को ख़ारिज
आईसीसी ने पाकिस्तान की मांग को खारिज कर दिया और साफ कहा कि पाइक्रॉफ्ट ने किसी नियम का उल्लंघन नहीं किया है। रेफरी अपने पद पर बने रहेंगे। साथ ही ICC ने यह कहकर जिम्मेदारी टूर्नामेंट आयोजकों यानी ACC और टूर्नामेंट डायरेक्टर पर डाल दी कि इस तरह की शिकायतें उनसे की जाएं।
PCB अध्यक्ष और ACC चेयरमैन मोहसिन नकवी ने इसके बाद रमीज राजा और नजम सेठी जैसे दो पूर्व PCB अध्यक्षों से सलाह ली। हालांकि कोई रास्ता निकलता न देख मोहसिन नकवी को टीम को खेलने का आदेश देना पड़ा।
इस दौरान पाकिस्तान की टीम शाम 7 बजे तक होटल से बाहर नहीं निकली, जबकि टॉस 7:30 बजे तय था। मैच एक घंटे की देरी से रात 9 बजे शुरू हुआ। आईसीसी ने PCB को स्पष्ट संदेश दिया कि अगर टीम मैच नहीं खेलती तो बोर्ड को करीब 140 करोड़ रुपये का नुकसान यानी पेनल्टी झेलनी पड़ती। इसके बाद टीम को मैदान पर उतरना पड़ा। बाद में PCB ने दावा किया कि रेफरी पाइक्रॉफ्ट ने गलतफहमी के लिए माफी मांग ली थी, इसलिए मैच खेला गया। मैच में पाकिस्तान ने यूएई को 41 रन से हरा दिया। अब भारत और पाकिस्तान के बीच अगला मुकाबला 21 सितंबर को तय हुआ है।
अंत में ICC का स्पष्टीकरण
आईसीसी ने अंत में यह भी स्पष्ट किया कि रेफरी ने किसी नियम का उल्लंघन नहीं किया बल्कि दोनों कप्तानों को एक असहज स्थिति से बचाने के लिए हाथ मिलाने से रोका था। इसे गलत ढंग से पेश किया गया।