ताजा खबर

Raigarh: धरमजयगढ़ वन मंडल में हाथी का शावक गड्ढे में फंसा, फॉरेस्ट विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू, सामने आई मनमोहक तस्वीर..

By: आशीष कुमार
RAIPUR
3/30/2025, 1:24:21 PM
image

Raigarh Elephant cub stuck in a pit in Dharamjaygarh forest division forest department team rescued it

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में स्थित नगर धरमजयगढ़ से एक मनमोहक तस्वीर सामने आई है। जिसमे एक हथिनी अपने बच्चे को प्रेम करते हुए नजर आ रही है। लेकिन यह तस्वीर इससे पूर्व टले हुए खतरे के बाद सामने आई तस्वीर है। दरअसल बीते 28 तारीख की दरमियानी रात तकरीबन दो से तीन बजे के बीच धरमजयगढ़ वन मंडल के जमबिरा बिट, रेंज बकरूमा में जंगल की ओर से हाथी के बच्चे एवं हाथी के चिंघाड़ने की आवाज सुनकर वन कर्मी चौंके। आवाज सुनकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि, हाथी किसी परेशानी में हैं। इसकी सूचना तत्काल वन मंडल अधिकारी को दी गई।

Slide 0
Slide 1
Slide 2
Slide 3
Slide 4
Slide 5
Slide 6
Slide 7
Slide 8
Slide 9
Slide 10
Slide 11

शावक को बाहर निकालने में लग गए 9 घंटे

वन मंडल अधिकारी ने तुरंत स्थिति की जांच के लिए टीम भेजी और पाया कि, एक हाथी का शावक पत्थरों के बीच में फंस गया है। इसके बाद शावक को बचाने का अभियान प्रारंभ हुआ और शावक को तकरीबन 9 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन पश्चात गड्ढे से बाहर निकाला गया। अब बड़ी समस्या थी शावक को मां से मिलाने की, यह भी एक चिंता थी कि मां स्वीकार करेगी या नहीं।

शावक को मां से मिलाने का प्रयास

इसके बाद पास में विचरण कर रहे हाथी के दल का लोकेशन लिया गया और शावक को हाथी के दल से मिलाने का प्रयास शुरू हुआ और अंततः सफलता मिली और आज दोपहर लगभग 12:00 बजे बच्चे को मां से मिलाया गया। इस दौरान मां बच्चे को लेकर जंगल की ओर चली गई। यह बहुत ही मार्मिक एवं भावुक पल था। पूरी टीम के चेहरे में ऐसी खुशी थी कि, मानो खुद का बच्चा मिल गया हो। इस टीम में एलीफेंट ट्रैकर, चौकीदार, हाथी मित्र दल, बीट गार्ड, डिप्टी रेंजर, रेंज ऑफिसर, दो उप मंडलाधिकारी, वन मंडल अधिकारी सहित लगभग 25 सदस्य शामिल थे।

Slide 0
Slide 1
Slide 2
Slide 3
Slide 4
Slide 5
Slide 6
Slide 7
Slide 8
Slide 9
Slide 10
Slide 11

अन्य समाचार

संपादकों की पसंद

सुर्खियों से परे, सच्चाई तक: ऐप डाउनलोड करें, खबरों का असली चेहरा देखें।

logo

टैग क्लाउड

logo
  • Contact Details Operator
  • Shubham Shekhar, Executive Editor
  • 412, Wallfort Ozone Fafadih, Raipur, C.G.
  • +919630431501
  • contact@inkquest.in

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media