ताजा खबर

Ramayan TV Serial: रामानंद सागर की Ramayana फिर से होगी टेलीकास्ट, जानें कब और कहां देख पाएंगे

By: ध्रुव मिश्रा
new delhi
2/1/2024, 6:46:21 PM
image

Ramanand Sagar's Ramayana will be telecast again, know when and where you will be able to watch it

नई दिल्ली। देश का सबसे लोकप्रिय टीवी सीरियल रामानंद सागर (Ramanand Sagar) की 'रामायण' दोबारा शुरू होने जा रही है।1987 में आए इस शो को एक बार फिर टेलीकास्ट करने का ऐलान किया गया है। दूरदर्शन के ऑफिशियल अकाउंट से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई है।

Slide 0
Slide 1
Slide 2
Slide 3
Slide 4
Slide 5
Slide 6
Slide 7
Slide 8
Slide 9
Slide 10
Slide 11


दूरदर्शन ने एक एक्स अकाउंट से एक वीडियो क्लिप शेयर कर इसकी जानकारी दी है। पोस्ट में लिखा गया है- धर्म, प्रेम और दान की फिर से अलौकिक पौराणिक कथा...एक बार फिर से आ रहा है पूरे भारत का सबसे लोकप्रिय शो 'रामायण', जल्द ही डीडी नेशनल पर देखें 'रामायण'। इसके साथ उन्होंने अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी को टैग भी किया है।


कोरोना में हुआ था पुनः प्रसारण

Slide 0
Slide 1
Slide 2
Slide 3
Slide 4
Slide 5
Slide 6
Slide 7
Slide 8
Slide 9
Slide 10
Slide 11

देश में कोरोना महामारी के दौरान रामायण (Ramayan) का पुनः प्रसारण किया गया था। उस समय लोगों का भरपूर प्यार इस सीरियल को मिला था।  रामायण सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बना था। एक बार फिर से इसको छोटे पर्दे पर वापस लाया जा रहा है। दूरदर्शन ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर घोषणा की है कि रामानंद सागर की 'रामायण' फिर से टेलीविजन स्क्रीन पर वापसी कर रही है।

1987 में हुई थी शुरुआत

बात करें रामायण सीरियल की तो इसकी शुरुआत साल 1987 में हुई थी। इसे रामानंद सागर के बैनर टेल बनाया गया था। दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले इस शो की दीवानगी आज भी उसी तरह है जैसे उस जमाने में हुआ करती थी। इसके हर एक पात्र दर्शकों के मन में उतर गए है। इतना ही नहीं अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया यानी राम-सीता मे नजर आए इन स्टार्स को आज भी लोग भगवान के रूप में ही देखते हैं।
 

धर्म, प्रेम, और समर्पण की अद्वितीय गाथा...एक बार फिर आ रहा है पूरे भारत का सबसे लोकप्रिय शो 'रामायण', जल्द देखिए #DDNational पर। #Ramayan | @arungovil12 | @ChikhliaDipika | @LahriSunil

660
Reply
Slide 0
Slide 1
Slide 2
Slide 3
Slide 4
Slide 5
Slide 6
Slide 7
Slide 8
Slide 9
Slide 10
Slide 11

अन्य समाचार

संपादकों की पसंद

सुर्खियों से परे, सच्चाई तक: ऐप डाउनलोड करें, खबरों का असली चेहरा देखें।

logo

टैग क्लाउड

logo
  • Contact Details Operator
  • Shubham Shekhar, Executive Editor
  • 412, Wallfort Ozone Fafadih, Raipur, C.G.
  • +919630431501
  • contact@inkquest.in

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media