Revanth Reddy will be the new CM of Telangana
हैदराबाद। तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर चर्चाओं का बाजार काफी गर्म था। अब कांग्रेस ने इस पर ब्रेक लगा दी है। पार्टी ने तेलंगाना के नए सीएम के चेहरे का खुलासा कर दिया है। मुख्यमंत्री पद के लिए रेवंत रेड्डी का नाम फाइनल किया गया है। 7 दिसंबर को वो शपथ ग्रहण करेंगे। आज शाम कांग्रेस आधिकारिक रूप से उनके नाम का एलान कर सकती है।
आपको बता दें कि रेवंत रेड्डी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष है। वह उन नेताओं में शामिल है, जिन्होंने 2019 में जीत हासिल की थी। रेड्डी ने अपनी छात्र राजनीति की शुरुआत एबीवीपी से की थी। बाद में वे चंद्रबाबू नायडू की तेलुगू देशम पार्टी में शामिल हो गए थे।
अन्य समाचार
Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media