

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Rishab Sawhney's villainous avatar steals the show in 'Nagabandham'; netizens call 'Abdali' the film's biggest highlight.
मुंबई। फिल्म 'नागबंधम' के सिनेमाघरों में रिलीज़ होते ही दर्शकों के बीच इसकी भव्यता और पौराणिक कहानी चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि, इन सबके बीच जिस किरदार ने सबसे ज़्यादा सुर्खियां बटोरी हैं, वह है अभिनेता ऋषभ साहनी का निभाया गया मेगा विलेन 'अब्दाली'। सोशल मीडिया पर दर्शक उनकी दमदार स्क्रीन प्रेज़ेंस, प्रभावशाली अभिनय और कमांडिंग परफॉर्मेंस की खुलकर तारीफ कर रहे हैं। कई नेटिज़न्स ने तो उन्हें फिल्म का सबसे बड़ा हाईलाइट तक बता दिया है।
फिल्म देखने के बाद दर्शकों ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं साझा करते हुए ऋषभ साहनी के अभिनय की जमकर सराहना की। एक यूजर ने लिखा, "अभी-अभी नागबंधम देखी और #RishabhSawhney से मेरी नज़र ही नहीं हट रही थी।" वहीं दूसरे दर्शक ने लिखा, "#Nagbandham देखने के बाद सिर्फ एक बात कहूंगा #RishabhSawhney को ऐसे और दमदार किरदार मिलने चाहिए।"
कई दर्शकों ने खासतौर पर ऋषभ की स्क्रीन प्रेज़ेंस को फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बताया। एक पोस्ट में लिखा गया, "क्या ऑरा, क्या डॉमिनेंस! ऋषभ साहनी की स्क्रीन प्रेज़ेंस अगले लेवल की थी।" वहीं एक अन्य फैन ने कहा, "जब भी ऋषभ स्क्रीन पर आते थे, तभी लगता था कि अब कुछ बड़ा होने वाला है।"
परिवार के साथ फिल्म देखने पहुंचे एक दर्शक ने भी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "अब्दाली के रूप में ऋषभ साहनी बेहद दमदार लगे। उनका ऑरा कमाल का था।"
दर्शकों का कहना है कि ऋषभ साहनी की परफॉर्मेंस फिल्म खत्म होने के बाद भी उनके ज़ेहन में बनी रहती है। एक यूजर ने लिखा, "फाइटर के बाद अब नागबंधम में भी ऋषभ ने शानदार काम किया। उनकी मौजूदगी लंबे समय तक याद रहती है।" वहीं दूसरे दर्शक ने कहा, "अब्दाली के किरदार में ऋषभ साहनी गज़ब का ऑरा लेकर आए हैं।"
सोशल मीडिया पर कई प्रतिक्रियाओं में फैंस ने लिखा कि ऋषभ साहनी ने हर बार स्क्रीन पर आते ही पूरा सीन अपने नाम कर लिया। कुछ यूजर्स ने उन्हें 'नागबंधम' का सबसे बड़ा हाईलाइट बताते हुए लिखा कि उनकी हर एंट्री पूरी तरह मास और प्रभावशाली रही।
लगातार मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रियाओं से साफ है कि 'नागबंधम' में अब्दाली के रूप में ऋषभ साहनी की परफॉर्मेंस दर्शकों के बीच सबसे चर्चित पहलुओं में शामिल हो गई है। दमदार स्क्रीन प्रेज़ेंस, प्रभावशाली अभिनय और विलेन के रूप में उनकी मजबूत पकड़ ने उन्हें फिल्म का सबसे यादगार चेहरा बना दिया है। सोशल मीडिया पर मिल रही प्रतिक्रियाएं इस बात की गवाही दे रही हैं कि ऋषभ साहनी ने एक बार फिर अपनी अभिनय क्षमता से दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी है।