

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Rules changed from today for those traveling abroad... No stamping required for this mandatory airport procedure... Find out what needs to be done.
नई दिल्ली। विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए आज से इमिग्रेशन प्रक्रिया में एक अहम बदलाव लागू हो गया है। देश के सभी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर इमिग्रेशन काउंटर पर बोर्डिंग पास पर फिजिकल मुहर लगाने की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है। अब यात्री मोबाइल फोन पर ई-बोर्डिंग पास दिखाकर भी इमिग्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।
फिजिकल स्टांपिंग की प्रक्रिया खत्म होने से इमिग्रेशन काउंटर पर कागजी कार्रवाई कम होगी। इसका उद्देश्य यात्रियों की प्रक्रिया को आसान बनाना और काउंटर पर लगने वाली लंबी कतारों को कम करना है। डिजिटल बोर्डिंग पास के इस्तेमाल से यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी।
अब यात्रियों के लिए कागजी बोर्डिंग पास लेकर चलना अनिवार्य नहीं है। मोबाइल फोन में मौजूद ई-बोर्डिंग पास दिखाकर इमिग्रेशन कराया जा सकता है। हालांकि, जिन यात्रियों के पास प्रिंटेड बोर्डिंग पास है, वह भी उसका इस्तेमाल कर सकते हैं। अंतर सिर्फ इतना होगा कि उस पर इमिग्रेशन की फिजिकल मुहर नहीं लगाई जाएगी।
नए नियम का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि विदेश यात्रा के लिए पासपोर्ट या वीजा की जरूरत खत्म हो गई है। यात्रियों को पहले की तरह वैध पासपोर्ट, वीजा और संबंधित यात्रा दस्तावेज साथ रखने होंगे। इमिग्रेशन और सुरक्षा जांच की बाकी प्रक्रिया भी पहले की तरह जारी रहेगी।
यदि एयरपोर्ट पर मोबाइल की बैटरी खत्म हो जाती है या किसी तकनीकी कारण से ई-बोर्डिंग पास दिखाना संभव नहीं होता, तो परेशानी से बचने के लिए उसका प्रिंट अपने पास रखना बेहतर रहेगा। नए नियम के तहत कागजी बोर्डिंग पास अभी भी मान्य है।
विदेश जाने वाले यात्रियों को यह समझना जरूरी है कि सिर्फ बोर्डिंग पास पर मुहर लगाने की व्यवस्था बदली है। इमिग्रेशन जांच समाप्त नहीं हुई है। इसलिए यात्रा से पहले पासपोर्ट, वीजा और अन्य जरूरी दस्तावेजों की वैधता जांच लेना और ई-बोर्डिंग पास के साथ जरूरत के लिए प्रिंट कॉपी रखना सुरक्षित विकल्प रहेगा।