

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Sensational murder case in Delhi, brutality and robbery committed by taking advantage of trust...horrific conspiracy hatched inside the house
नई दिल्ली। एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्या के साथ गंभीर अपराध को अंजाम दिया गया। आरोप है कि पूर्व घरेलू सहायक राहुल मीणा ने घर की जानकारी का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। घटना ने राजधानी में सुरक्षा और विश्वास दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
घर की जानकारी बनी हथियार, एक्सेस कार्ड से अंदर पहुंचा आरोपी
पुलिस जांच के अनुसार आरोपी पहले उसी घर में काम कर चुका था और उसे पता था कि प्रवेश का कार्ड कहां रखा रहता है। जैसे ही युवती के माता पिता बाहर गए, वह मौके का फायदा उठाकर घर में दाखिल हो गया और सीधे स्टडी रूम तक पहुंच गया।
पैसे मांगने के बहाने हमला, काबू न आने पर की हत्या
आरोपी ने पहले युवती से पैसे मांगे और जब उसने सवाल किया तो उसने उस पर हमला कर दिया। काबू न आने पर उसने मोबाइल चार्जर के तार से गला दबाया और सिर पर भारी वस्तु से कई वार किए। घटना के दौरान युवती बेहोश हो गई, जिसके बाद उसके साथ गंभीर अपराध किया गया।
बेहोशी में भी नहीं रुका, लाकर तक घसीटकर पहुंचा
घटना के बाद आरोपी ने युवती को सीढ़ियों से नीचे लाकर लाकर रूम तक ले गया। वहां उसने फिंगर इम्प्रेशन से तिजोरी खोलने की कोशिश की, लेकिन असफल होने पर औजार का इस्तेमाल कर उसे तोड़ दिया।
लूट का भी था प्लान, नकदी और जेवर लेकर फरार
आरोपी ने तिजोरी से करीब डेढ़ लाख रुपये नकद और लगभग तीन लाख रुपये के जेवर निकाल लिए। इसके बाद उसने सब सामान बैग में भरा और मौके से फरार हो गया। जांच में सामने आया कि उसने पहले से लूट की योजना बना रखी थी।
पोस्टमार्टम में सामने आई बर्बरता, शरीर पर कई निशान
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पीड़िता के शरीर पर कई चोट और संघर्ष के निशान मिले हैं, जिससे घटना की क्रूरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। पुलिस इसे सुनियोजित अपराध मानकर जांच आगे बढ़ा रही है।
जुए और ऑनलाइन गेम की लत ने धकेला अपराध की ओर
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ऑनलाइन गेम और जुए की लत के कारण भारी कर्ज में डूबा हुआ था। इसी कर्ज को चुकाने के लिए उसने इस वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई थी।
पुलिस जांच तेज, आरोपी की गिरफ्तारी के बाद खुल रहे राज
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में हर पहलू की गहराई से जांच की जा रही है ताकि पूरी साजिश और इसके पीछे के कारणों को सामने लाया जा सके।