

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Shooting for ‘Lambodhara 2.0’ wrapped up; a real humanoid robot to play a role for the first time in Indian cinema.
मुंबई। साइंस-फिक्शन सोशल थ्रिलर फिल्म ‘लंबोधरा 2.0’ अपनी अनोखी कहानी और टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई है। सिंपल सुनी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग अब पूरी हो चुकी है। मेकर्स ने शूटिंग रैप की आधिकारिक घोषणा के साथ फिल्म के सेट से एक BTS वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें शूटिंग के दौरान के यादगार पलों की झलक देखने को मिलती है।
फिल्म की कई महीनों तक चली शूटिंग के दौरान कलाकारों और क्रू ने मस्ती, एक्सपेरिमेंट्स, रीटेक्स और कई यादगार पलों को कैमरे में कैद किया। शूटिंग पूरी होने के बाद मेकर्स ने सोशल मीडिया पर BTS वीडियो शेयर करते हुए फिल्म के सफर की झलक दिखाई।
मेकर्स के मुताबिक, कैमरों के पीछे की इसी दुनिया ने ‘लंबोधरा 2.0’ की कहानी और किरदारों को आकार देने में अहम भूमिका निभाई है। अब फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में प्रवेश कर चुकी है।
‘लंबोधरा 2.0’ में अनिल शेट्टी, साची बिंद्रा, कुणाल कपूर और मेघना गांवकर अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन सिंपल सुनी ने किया है।
फिल्म की कहानी आधुनिक तकनीक और समाज के बीच के संबंधों को केंद्र में रखती है। साइंस-फिक्शन और सोशल थ्रिलर के मिश्रण के साथ फिल्म दर्शकों के सामने टेक्नोलॉजी से जुड़े कई दिलचस्प सवाल और परिस्थितियां पेश करने की कोशिश करती है।
‘लंबोधरा 2.0’ की सबसे ज्यादा चर्चा इसके एक खास कलाकार को लेकर हो रही है। फिल्म में ‘जिया’ (JIA) नाम की एक वास्तविक ह्यूमनॉइड रोबोट को शामिल किया गया है।
मेकर्स के अनुसार, जिया को बेंगलुरु की मचानी रोबोटिक्स ने तैयार किया है। फिल्म में जिया केवल रोबोट का लुक देने वाला CGI कैरेक्टर नहीं है और न ही किसी इंसान द्वारा रोबोट का किरदार निभाया गया है। मेकर्स का दावा है कि वास्तविक ह्यूमनॉइड रोबोट जिया फिल्म में एक पूर्ण किरदार के तौर पर दिखाई देगी।
जिया को लेकर फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक खास नोट शेयर किया। इसमें बताया गया कि भारतीय सिनेमा में पहली बार एक वास्तविक ह्यूमनॉइड रोबोट को पर्दे पर किरदार के रूप में पेश किया जा रहा है।
मेकर्स के अनुसार, जिया CGI नहीं है और न ही कोई कलाकार रोबोट का किरदार निभा रहा है। जिया खुद फिल्म में एक्टिंग कर रही है। इस अनोखे प्रयोग को फिल्म की प्रमुख खासियतों में से एक माना जा रहा है।
शूटिंग पूरी होने के बाद ‘लंबोधरा 2.0’ अब पोस्ट-प्रोडक्शन के चरण में पहुंच गई है। फिल्म में टेक्नोलॉजी, ह्यूमनॉइड रोबोट और सामाजिक पहलुओं को किस तरह कहानी के साथ जोड़ा गया है, इसे लेकर दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है।
मेकर्स फिल्म को जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी में हैं। हालांकि, रिलीज डेट को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।