

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Smriti Irani has arrived in Raipur; she will review preparations for 'Janjatiya Gaurav Diwas and conduct a site inspection in Dharamjaygarh.
रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 15 नवंबर को आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी सिलसिले में भाजपा की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी बुधवार को रायपुर पहुंचीं। रायपुर से वे सीधे धरमजयगढ़ के लिए रवाना होंगी, जहां कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लेंगी।
धरमजयगढ़ में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल होंगे। उनके दौरे को देखते हुए पार्टी संगठन आयोजन को सफल बनाने में जुटा है।
स्मृति ईरानी धरमजयगढ़ में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही तैयारियों को लेकर अधिकारियों और पार्टी नेताओं की बैठक लेंगी। बैठक में आयोजन की व्यवस्थाओं और कार्यक्रम को सफल बनाने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जाएगी।
जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के दौरे और कार्यक्रम में बड़ी भागीदारी को देखते हुए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।