South Africa chose bowling against India, Rajat Patidar will debut
पार्ल। भारत और साऊथ अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला आज खेला जा रहा है। दोनों टीमें पार्ल के बोलैंड पार्क में भिड़ेगी। साऊथ अफ्रीका के कप्तान मारकम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। सीरीज के शुरुआती दो मैचों में एक में साऊथ अफ्रीका ने जीत दर्ज की है, तो वहीं एक पर भारत में अपना कब्जा जमाया था।
भारत के लिए रजत पाटीदार ने डेब्यू किया है। ओपनिंग बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड चोटिल हो गए हैं। जिसके चलते हुए आज का मैच नहीं खेल पाएंगे। वहीं स्पिनर कुलदीप यादव को आराम दिया गया है, उनके स्थान पर वाशिंगटन सुंदर को मौका मिला है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: साई सुदर्शन, संजू सैमसन, रजत पाटीदार, तिलक वर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, मुकेश कुमार।
दक्षिण अफ्रीका: रीजा हेंड्रिक्स, टोनी डि जोर्जी, रसी वान डार डुसेन, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, वियान मुल्डर, केशव महाराज, नंद्रे बर्गर, लिजाद विलियम्स, ब्यूरेन हेंड्रिक्स।
अन्य समाचार
Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media