

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Stars swoon over the new poster for Shah Rukh Khan’s ‘King’; everyone from Kareena Kapoor to Kajol and Zoya Akhtar showers it with love.
मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘किंग’ के नए पोस्टर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। पोस्टर में शाहरुख का दमदार और बेखौफ अंदाज देखने को मिल रहा है। होंठों के बीच गुलाब और चेहरे पर नजर आ रहे उनके इंटेंस लुक ने फैंस के साथ-साथ फिल्मी सितारों का भी ध्यान खींचा है। पोस्टर सामने आते ही करीना कपूर, काजोल, जोया अख्तर, महीप कपूर और भूमि पेडनेकर समेत कई हस्तियों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
शाहरुख खान ने जैसे ही ‘किंग’ का नया पोस्टर साझा किया, सोशल मीडिया पर बधाइयों और तारीफों का सिलसिला शुरू हो गया। कई सेलिब्रिटीज ने कमेंट सेक्शन में फायर और हार्ट इमोजी के जरिए सुपरस्टार के नए अवतार के लिए अपना उत्साह जाहिर किया।
महीप कपूर ने पोस्टर पर फायर और हार्ट इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी। वहीं, करीना कपूर ने भी हार्ट और फायर इमोजी साझा कर शाहरुख के लुक की तारीफ की।
अभिनेत्री सहर बंबा ने फायर इमोजी के जरिए अपना उत्साह जाहिर किया, जबकि फिल्ममेकर जोया अख्तर ने हार्ट, फायर और हार्ट-आई इमोजी के साथ पोस्टर पर प्यार बरसाया। भूमि पेडनेकर और काजोल भी शाहरुख के इस नए लुक पर प्रतिक्रिया देने वाली हस्तियों में शामिल रहीं। दोनों ने फायर इमोजी के जरिए अपना उत्साह दिखाया।
‘किंग’ के पोस्टर में शाहरुख खान का अंदाज पहले से काफी अलग और आकर्षक नजर आ रहा है। उनके होंठों के बीच गुलाब और चेहरे पर दिखने वाले बेखौफ हाव-भाव ने पोस्टर को खास बना दिया है। यही वजह है कि फिल्म का नया लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई।
सितारों की प्रतिक्रियाओं ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। फैंस भी शाहरुख के इस नए अवतार को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।
शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। फिल्म का निर्माण रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के बैनर तले किया गया है। इसे एक बहुप्रतीक्षित एक्शन एंटरटेनर के रूप में देखा जा रहा है।
फिल्म की रिलीज डेट 24 दिसंबर 2026 तय बताई गई है। ऐसे में क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्साह है।