

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Entertainment: 'Swayambhu' first song 'Aaja Dheera' will be released on April 16, the poster increases the excitement
नई दिल्ली। साउथ सुपरस्टार निखिल सिद्धार्थ की बहुप्रतीक्षित फिल्म स्वयंभू को लेकर फैंस का इंतज़ार अब और बढ़ गया है। मेकर्स ने फिल्म के पहले सिंगल ‘आजा धीररा’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। यह गाना 16 अप्रैल को रिलीज़ होगा।
पोस्टर में दिखा दमदार योद्धा अवतार
फिल्म के नए पोस्टर में निखिल सिद्धार्थ एक खूंखार योद्धा के रूप में नजर आ रहे हैं। घने जंगल के बीच भाला थामे उनका यह लुक फिल्म की भव्यता और एक्शन से भरपूर कहानी की झलक देता है। पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है।
टीज़र को मिला शानदार रिस्पॉन्स
हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के टीज़र ने भी धूम मचा दी थी। दमदार एक्शन, भव्य विजुअल्स और बैकग्राउंड स्कोर के चलते टीज़र को कुछ ही समय में 1.8 करोड़ से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं, जिससे फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ गया है।
संस्कृति और वीरता की महागाथा
फिल्म की कहानी भारत के स्वर्ण युग की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें ‘सेंगोल’ के इर्द-गिर्द विरासत, न्याय और धर्म की महागाथा दिखाई जाएगी। इसमें निखिल का एक बिल्कुल अलग और प्रभावशाली अवतार देखने को मिलेगा।
दिग्गजों की टीम कर रही तैयार
फिल्म का निर्देशन भरत कृष्णमाचारी कर रहे हैं, जबकि संगीत रवि बसरूर ने दिया है। शानदार सिनेमैटोग्राफी के लिए के.के. सेंथिल कुमार जुड़े हैं। फिल्म का निर्माण पिक्सेल स्टूडियोज़ के बैनर तले किया गया है।
2026 की गर्मियों में होगी रिलीज
करीब 170 दिनों की लंबी शूटिंग के साथ तैयार की जा रही यह फिल्म 2026 की गर्मियों में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। मेकर्स का दावा है कि यह फिल्म भारतीय सिनेमा की एक भव्य और यादगार पेशकश साबित होगी।