

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

The unit video for 'Vettuvam' starring Sobhita Dhulipala and featuring the voice of Pankaj Tripathi has gone viral, garnering over 10 million views.
मुंबई। डायरेक्टर पा रंजीत की मच-अवेटेड फिल्म ‘वेट्टुवम’ रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म के मेकर्स की ओर से हाल ही में जारी किया गया ‘वर्ल्ड ऑफ वेट्टुवम’ यूनिट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पंकज त्रिपाठी की दमदार आवाज से सजे इस वीडियो ने 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए हैं।
‘वेट्टुवम’ की कहानी तीन अलग-अलग टाइमलाइंस अतीत, वर्तमान और भविष्य के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में फैंटेसी, एक्शन और दुनिया के खत्म होने की कल्पना को एक अनोखे सिनेमाई अंदाज में पेश किया गया है। मेकर्स ने फिल्म की दुनिया को बड़े स्तर पर तैयार किया है, जिसकी झलक ‘वर्ल्ड ऑफ वेट्टुवम’ वीडियो में देखने को मिलती है।
मेकर्स द्वारा जारी किए गए यूनिट वीडियो को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। वीडियो ने सोशल मीडिया पर 10 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है। अलग-अलग भाषाओं के फैंस और फिल्म लवर्स फिल्म की विजुअल दुनिया, एक्शन और प्रोडक्शन वैल्यू की तारीफ कर रहे हैं।
वीडियो में फिल्म के विशाल सेट, बारीकी से तैयार की गई दुनिया और दमदार एक्शन सीक्वेंस की झलक दिखाई गई है। खास तौर पर मल्लखंब जैसे पारंपरिक कॉम्बैट फॉर्म्स के इस्तेमाल ने दर्शकों का ध्यान खींचा है। फिल्म के हर डिपार्टमेंट में की गई क्राफ्टमैनशिप को लेकर सोशल मीडिया पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।
जी.वी. प्रकाश कुमार का बैकग्राउंड स्कोर भी चर्चा में
‘वेट्टुवम’ के यूनिट वीडियो में जी.वी. प्रकाश कुमार का बैकग्राउंड स्कोर भी फिल्म की भव्यता को और बढ़ाता नजर आता है। विजुअल्स, एक्शन और म्यूजिक के मेल ने वीडियो को सिनेमाई अनुभव देने में अहम भूमिका निभाई है।
फिल्म में शोभिता धूलिपाला, वी.आर. दिनेश, आर्या, कलैयारासन और शबीर कल्लाराक्कल अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण पा रंजीत के नीलम प्रोडक्शंस और एस. साई देवानंद व एस. साई वेंकटेश्वरन के ‘लर्न एंड टीच प्रोडक्शन’ के सहयोग से किया जा रहा है।
मेकर्स फिल्म को दिसंबर में सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी में हैं। कैरेक्टर रिवील्स और फिल्म की दुनिया की झलकियों के बाद ‘वर्ल्ड ऑफ वेट्टुवम’ वीडियो ने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। फिल्म की कहानी, विजुअल ट्रीटमेंट और बड़े स्तर की प्रोडक्शन वैल्यू इसे रिलीज से पहले ही सुर्खियों में ला रही है।