

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Entertainment: Two years of Teri Baaton Mein Aisa Ullah Jiya: Kriti Sanon reveals why Sifra still holds a place in the audience's hearts
मुंबई। फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया को रिलीज़ हुए दो साल हो चुके हैं, लेकिन कृति सेनन का निभाया किरदार सिफ्रा आज भी दर्शकों के दिलों में बसा हुआ है। इस फिल्म में कृति ने एक बिल्कुल अलग और अनोखा किरदार निभाया, जिसने न सिर्फ लोगों को एंटरटेन किया बल्कि उनके करियर में भी एक नया अध्याय जोड़ दिया। सिफ्रा के रूप में कृति की परफॉर्मेंस को हर तरफ से सराहना मिली।
शाहिद कपूर के साथ शानदार केमिस्ट्री
फिल्म में शाहिद कपूर और कृति सेनन की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई। सिफ्रा की मासूमियत, उसकी चुलबुली हंसी और सहज अंदाज़ ने किरदार को बेहद खास बना दिया। खासतौर पर फिल्म का गाना ‘धक धक’, जिसमें कृति का ग्रेसफुल डांस देखने को मिला, आज भी दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है।
जब किरदार नाम बन जाए पहचान
कृति सेनन ने एक बार बताया था कि तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया के बाद उन्हें हर जगह सिफ्रा कहकर बुलाया जाने लगा। भारत ही नहीं, बल्कि लंदन तक लोग उनके साथ सिफ्रा के नाम से फोटो खिंचवाना चाहते थे। यहां तक कि एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन अधिकारी ने भी उन्हें सिफ्रा कहकर संबोधित किया। कृति के मुताबिक, किसी भी अभिनेता के लिए यह सबसे बड़ी जीत होती है।
थिएटर की हंसी बनी सबसे बड़ा सबूत
कृति के लिए सबसे भावुक पल तब आया, जब उन्होंने थिएटर से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दर्शक सिफ्रा की शरारतों पर खुलकर हंस रहे थे। कृति ने कहा कि ऐसा किरदार मिलना खुशी की बात है, जो लोगों को हंसा सके और उनसे प्यार भी पा सके।
मजबूत करियर और आगे की राह
साल 2024 कृति सेनन के लिए बेहद खास रहा। तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया, द क्रू और दो पत्ती जैसी हिट फिल्मों ने उनकी बहुमुखी प्रतिभा को साबित किया। वहीं 2025 में तेरे इश्क में के साथ कृति ने एक बार फिर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई। आज भी सिफ्रा का किरदार उनके सबसे यादगार रोल्स में गिना जाता है।