

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

US citizenship of 25 people, including those of Indian origin to be revoked
वाशिंगटन: अमेरिका में विभिन्न गंभीर अपराधों में घिरे एक भारतीय मूल के व्यक्ति समेत कुल 25 लोगों की अमेरिकी नागरिकता रद्द करने की कार्रवाई की जा रही है। ये सभी लोग अमेरिका में पहचान संबंधी जानकारी में फर्जीवाड़े से लेकर हत्या के प्रयास और बाल यौन शोषण जैसे गंभीर अपराधों के मामलों का सामना कर रहे हैं।
अमेरिका में विभिन्न अपराधों में संलिप्त 25 लोगों की नागरिकता रद्द की जा रही है, जिसमें एक भारतीय मूल का व्यक्ति भी शामिल है। इन पर पहचान छिपाने, फर्जी दस्तावेज देने, हत्या का प्रयास और बाल यौन शोषण जैसे जघन्य अपराधों के आरोप हैं। अमेरिकी न्याय विभाग के अनुसार, 65 वर्षीय नरिंदर सिंह के खिलाफ डेलावेयर में मुकदमा दायर किया गया है।
क्या है मामला?
अमेरिकी न्याय विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी नरिंदर सिंह पर अमेरिका में अवैध रूप से दाखिल होने के लिए फर्जी पहचान का सहारा लेने का गंभीर आरोप है। जांच में सामने आया है कि सिंह ने अमेरिका में प्रवेश पाने के लिए दो अलग-अलग पहचान पत्रों का इस्तेमाल किया था और इसके बाद 1 मई 2008 को अमेरिकी नागरिकता प्राप्त की थी। अब कानूनी प्रक्रिया के तहत उनकी और अन्य आरोपियों की नागरिकता रद्द करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।