

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Entertainment: Vipul Amrutlal Shah and Akshay Kumar to bring India's first predator-alien thriller 'Samuk', a mega project to be made with Hollywood heavyweights
मुंबई। ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के बाद मशहूर प्रोड्यूसर-डायरेक्टर विपुल अमृतलाल शाह अब एक बार फिर भारतीय सिनेमा में नया प्रयोग करने जा रहे हैं। इस बार वह सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ मिलकर भारत की पहली प्रीडेटर-एलियन थ्रिलर फिल्म ‘समुक’ लेकर आ रहे हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
‘समुक’ तोड़ेगी भारतीय सिनेमा के सारे नियम
अपनी आगामी फिल्म ‘गवर्नर’ के ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च के दौरान विपुल शाह ने ‘समुक’ को लेकर कई बड़े खुलासे किए। उन्होंने कहा कि यह फिल्म भारतीय सिनेमा के लिए पूरी तरह नया अनुभव साबित होगी।
विपुल शाह ने कहा, “‘समुक’ एक ऐसी फिल्म है जो सिनेमा के सारे स्थापित नियमों को तोड़ देगी। भारत में आज तक इस स्तर की प्रीडेटर-एलियन थ्रिलर फिल्म नहीं बनी है। हमने इस प्रोजेक्ट के लिए हॉलीवुड के बड़े एक्सपर्ट्स के साथ हाथ मिलाया है।”
हॉलीवुड के मशहूर टेक्नीशियन करेंगे काम
फिल्म के विजुअल और एक्शन को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने के लिए मेकर्स ने हॉलीवुड की नामी हस्तियों को जोड़ा है। शाह ने बताया कि ‘प्रीडेटर’ फ्रेंचाइज़ी से जुड़े प्रसिद्ध क्रिएचर डिज़ाइनर एलेक गिलिस फिल्म के एलियन क्रिएचर को डिज़ाइन कर रहे हैं। वहीं ‘वेनम’ जैसी फिल्मों से जुड़े एक्टर-डायरेक्टर ल्यूक फिल्म के हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन्स को डायरेक्ट करेंगे।
अक्षय कुमार और विपुल शाह की जोड़ी फिर करेगी बड़ा धमाका
अक्षय कुमार के साथ अपनी लंबे समय की बॉन्डिंग पर बात करते हुए विपुल शाह ने कहा कि दोनों हमेशा नए जॉनर में काम करने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन ‘समुक’ उनके करियर की सबसे अनोखी फिल्म होगी।
उन्होंने कहा,“जब तक हमें परफेक्ट इंटरनेशनल स्केल नहीं मिला, हमने शूटिंग शुरू नहीं की। डायरेक्टर कनिष्क वर्मा ने हॉलीवुड टेक्नीशियनों के साथ मिलकर इस क्रिएचर को परफेक्ट बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है।”
‘गवर्नर’ के ट्रेलर ने भी मचाया तहलका
दूसरी ओर, विपुल शाह के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘गवर्नर’ का ट्रेलर भी इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह फिल्म 1990 के दशक में भारत के सबसे बड़े आर्थिक संकट की सच्ची कहानी पर आधारित है।
फिल्म में नेशनल अवॉर्ड विजेता मनोज बाजपेयी एक दमदार और सख्त ‘गवर्नर’ की भूमिका निभा रहे हैं, जिसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।
दमदार टीम के साथ तैयार हुई ‘गवर्नर’
‘सनशाइन पिक्चर्स’ के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन चिन्मय मांडलेकर ने किया है। फिल्म के को-प्रोड्यूसर आशिन ए. शाह हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट सुवेंदु भट्टाचार्य, सौरभ भारत, रवि असरानी और विपुल शाह ने मिलकर लिखी है। वहीं गीतों को मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने लिखा है और संगीत अमित त्रिवेदी ने दिया है।
12 जून 2026 को रिलीज होगी ‘गवर्नर’
राजनीति, अर्थव्यवस्था और सत्ता के संघर्ष को दिखाती यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं ‘समुक’ को लेकर भी जल्द बड़े आधिकारिक ऐलान होने की उम्मीद जताई जा रही है।