

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

War brews in the Middle East, Iran launches rapid attacks, Israel retaliates, and tensions rise globally.
नई दिल्ली। मध्य पूर्व में जारी टकराव अब खुले युद्ध का रूप लेता दिख रहा है। ईरान ने इजराइल समेत कई देशों पर एक साथ मिसाइल हमले कर हालात को और गंभीर बना दिया है। हरजलिया में एक लग्जरी होटल को निशाना बनाकर उड़ाने की खबर है, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।
ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत, जॉर्डन और बहरीन पर भी हमले किए, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव चरम पर पहुंच गया है।
इजराइल का पलटवार, परमाणु ठिकानों पर हमला
ईरान के हमलों के जवाब में इजराइल ने भी सख्त कार्रवाई की। इजराइल ने ईरान के खोंदाब और यज्द स्थित परमाणु केंद्रों को निशाना बनाया। इसके अलावा कोम और इस्फाहन में एयर स्ट्राइक की गई, जिसमें 26 लोगों की मौत की खबर सामने आई है।
जमीनी जंग की तैयारी, 10 लाख सैनिक अलर्ट
स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपनी सैन्य ताकत को और मजबूत किया है। रिपोर्ट के अनुसार करीब 10 लाख सैनिकों को तैयार रखा गया है। पहले से मौजूद 6 लाख सक्रिय सैनिकों के साथ यह तैयारी बड़े युद्ध की आशंका को बढ़ाती है। इस बीच हूती विद्रोही ने भी ईरान का समर्थन करते हुए अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाने की चेतावनी दी है।
अमेरिका की भूमिका, ट्रम्प ने बढ़ाया युद्धविराम
डोनाल्ड ट्रम्प ने हालात को देखते हुए युद्धविराम की अवधि 6 अप्रैल तक बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ बातचीत सकारात्मक दिशा में बढ़ रही है, हालांकि व्हाइट हाउस के एक रहस्यमय संदेश ने नए ऐलान की अटकलें तेज कर दी हैं।
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव, जहाज रोके गए
रणनीतिक रूप से अहम होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान ने तीन जहाजों को रोकने का दावा किया है। इस कदम से वैश्विक तेल आपूर्ति पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है।
साइबर जंग भी तेज, एफबीआई अधिकारी का अकाउंट हैक
युद्ध अब डिजिटल मोर्चे पर भी पहुंच चुका है। ईरानी हैकरों ने काश पटेल का पर्सनल ईमेल अकाउंट हैक कर संवेदनशील जानकारी सार्वजनिक कर दी है।
मिसाइलों पर ‘Thank You India’ संदेश
ईरान ने इजराइल पर दागी गई कुछ मिसाइलों पर ‘Thank You People of India’ लिखकर भेजा। इसके अलावा स्पेन, पाकिस्तान और जर्मनी के लिए भी संदेश लिखे गए, जिसे कूटनीतिक संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।