

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Youngest Indian Cricket Player Vaibhav Suryavanshi
मुंबई। भारतीय टी20 क्रिकेट टीम में एक बड़े और चौंकाने वाले बदलाव के साथ नए युग की शुरुआत हो गई है। आगामी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरों के लिए घोषित टीम में श्रेयस अय्यर को सूर्यकुमार यादव की जगह टीम का नया कप्तान चुना गया है। भारतीय टीम जून के आखिर में आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैच (26 और 28 जून) खेलेगी, जिसके बाद 1 से 11 जुलाई के बीच इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है।
इस टीम सिलेक्शन की सबसे बड़ी सुर्खी बिहार के 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी बने हैं। वैभव को पहली बार सीनियर टीम इंडिया में शामिल किया गया है। वे मात्र 15 साल 3 महीने की उम्र में टीम में जगह बनाकर भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्होंने 16 वर्ष 205 दिन की उम्र में डेब्यू किया था। खास बात यह है कि बीसीसीआई वैभव के माता-पिता को भी उनके साथ दौरे पर भेजने की तैयारी कर रही है।
क्यों बाहर हुए सूर्या और बुमराह?
3 महीने पहले टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले सूर्यकुमार यादव गिरते फॉर्म (औसत 21) और बढ़ती उम्र के कारण टीम से ड्रॉप हो गए हैं। आईपीएल में बतौर कप्तान 56% मैच जीतने वाले श्रेयस अय्यर ढाई साल बाद कप्तानी में लौटे हैं।
बुमराह-हार्दिक को आराम: लगातार 9 टेस्ट खेल चुके बुमराह को डब्लूटीसी (WTC) फाइनल के मद्देनजर आराम दिया गया है। वहीं हार्दिक पंड्या को वनडे क्रिकेट के लिए पूरी तरह फिट रखने के उद्देश्य से ब्रेक मिला है।
इस नई टी20 टीम में केवल श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन ही ऐसे खिलाड़ी हैं जो 30 साल से ऊपर के हैं, जिसके कारण टीम की औसत उम्र 26 से 27 साल के बीच आ गई है। टीम में तिलक वर्मा को उप-कप्तान बनाया गया है, जबकि तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को पहली बार मौका मिला है। इसके अलावा चोट के बाद हर्षित राणा की वापसी हुई है और ऑलराउंडर के विकल्प के रूप में शिवम दुबे को बरकरार रखा गया है।