

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

akwan-cyclone-crop-damage-farmers-compensation-cm-vishnu-deo-sai
रायपुर। छत्तीसगढ़ में अकवान चक्रवात के कारण फसलों को हुए नुकसान को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रभावित किसानों को बड़ी राहत का भरोसा दिया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार हर प्रभावित किसान के साथ खड़ी है। किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। फसल क्षति का सर्वेक्षण कराकर सभी पात्र किसानों को नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि राज्य सरकार ने सभी जिला कलेक्टरों को चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों में फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। सर्वेक्षण के आधार पर प्रभावित किसानों को राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी) 6-4 के प्रावधानों के तहत पात्रतानुसार आर्थिक सहायता दी जाएगी।
वहीं, जिन किसानों ने अपनी फसलों का बीमा कराया है, उन्हें संबंधित फसल बीमा योजना के प्रावधानों के अनुसार पात्र बीमा दावा राशि दिलाने की कार्रवाई भी की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाने के लिए सरकार हर जरूरी कदम उठाएगी। सर्वेक्षण के बाद पात्र किसानों को नियमानुसार सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।