

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

cabinet secretary tv somanathan meeting chhattisgarh chief secretary vikasheel administrative reforms
रायपुर। भारत सरकार के कैबिनेट सचिव डॉ. टी.वी. सोमनाथन ने सोमवार को देश के सभी राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशासनिक सुधारों और सुधारात्मक उपायों को लेकर चर्चा की। बैठक में राज्यों की प्रशासनिक एवं विकासात्मक व्यवस्थाओं को अधिक प्रभावी बनाने के लिए सुझाव आमंत्रित किए गए।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील ने राज्य की ओर से विभिन्न महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। उन्होंने प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाने, सुधारों को प्रभावी ढंग से लागू करने और सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा किए।
बैठक के दौरान देश के अन्य राज्यों के मुख्य सचिवों ने भी अपने-अपने राज्यों की आवश्यकताओं और प्राथमिकताओं के अनुरूप सुझाव दिए। इस दौरान राज्यों में सुधारों को गति देने, प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने तथा विभिन्न प्रक्रियाओं के सरलीकरण को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों के सचिव भी शामिल हुए। केंद्र और राज्य सरकारों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए सुधारात्मक उपायों को प्रभावी ढंग से लागू करने पर विशेष जोर दिया गया।
अक्टूबर से दिसंबर तक मनाया जाएगा ‘रिफॉर्म उत्सव’
बैठक में बताया गया कि आगामी अक्टूबर से दिसंबर माह तक देशभर में ‘रिफॉर्म उत्सव’ मनाया जाएगा। इस दौरान प्रशासनिक एवं अन्य क्षेत्रों में सुधारों को लेकर आम जनता से भी विभिन्न माध्यमों के जरिए सुझाव लिए जाएंगे। प्राप्त सुझावों के आधार पर सुधारों को आगे बढ़ाने और शासन व्यवस्था को अधिक सरल, पारदर्शी एवं जन-केंद्रित बनाने की दिशा में काम किया जाएगा।