

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

chhattisgarh ifs officers transfer 2026 forest department transfer list
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) के 7 अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। 27 जुलाई 2026 को जारी आदेश के अनुसार प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी अधिकारियों की नवीन पदस्थापना आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावी रहेगी।
वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि प्रशासनिक दृष्टिकोण से भारतीय वन सेवा के सात अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रमुख फेरबदल एवं नवीन पदस्थापना सूची:
संजीता गुप्ता (1997 बैच):
वर्तमान पदस्थापना: कार्यकारी संचालक, छ.ग. राज्य लघु वनोपज संघ, नवा रायपुर अटल नगर
नवीन पदस्थापना: प्रभारी प्रबंध संचालक, छ.ग. राज्य लघु वनोपज संघ, नवा रायपुर, अटल नगर
अमरनाथ प्रसाद (1998 बैच):
वर्तमान पदस्थापना: सचिव, छ.ग. शासन, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर
नवीन पदस्थापना: सचिव, छ.ग. शासन, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर के साथ अतिरिक्त प्रभार प्रबंध संचालक, छ.ग. राज्य वन विकास निगम, नवा रायपुर अटल नगर
एस. वेंकटाचलम (2005 बैच):
वर्तमान पदस्थापना: मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं क्षेत्र संचालक, गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व, अंबिकापुर तथा अति प्रभार मुख्य वन संरक्षक (प्रोजेक्ट एलीफेंट), सरगुजा, अंबिकापुर
नवीन पदस्थापना: कार्यकारी संचालक, छ.ग. राज्य लघु वनोपज संघ, नवा रायपुर, अटल नगर (प्रतिनियुक्ति पर)
अभिषेक कुमार सिंह (2009 बैच):
वर्तमान पदस्थापना: क्षेत्रीय महाप्रबंधक, छ.ग. राज्य वन विकास निगम (प्रतिनियुक्ति पर)
नवीन पदस्थापना: वन संरक्षक, कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, अरण्य भवन, नवा रायपुर अटल नगर (प्रतिनियुक्ति से वापस लेते हुए)
गुरुनाथन एन. (2012 बैच):
वर्तमान पदस्थापना: वन संरक्षक, कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, अरण्य भवन, नवा रायपुर अटल नगर
नवीन पदस्थापना: प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं क्षेत्र संचालक, उदंती-सीतामदी टाइगर रिजर्व, गरियाबंद
प्रणय मिश्रा (2013 बैच):
वर्तमान पदस्थापना: विशेष सचिव, छ.ग. शासन, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर
नवीन पदस्थापना: प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं क्षेत्र संचालक, गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व, अंबिकापुर तथा अति प्रभार मुख्य वन संरक्षक (प्रोजेक्ट एलीफेंट), सरगुजा, अंबिकापुर
रमेश कुमार जांगड़े (2013 बैच):
वर्तमान पदस्थापना: उप वन संरक्षक, कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, अरण्य भवन, नवा रायपुर अटल नगर
नवीन पदस्थापना: प्रभारी क्षेत्रीय महाप्रबंधक, छ.ग. राज्य वन विकास निगम (प्रतिनियुक्ति पर)
