

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

nakti displaced families- protest outside op choudhary bungalow raipur
रायपुर। नया रायपुर के नकटी गांव के विस्थापितों का विरोध प्रदर्शन अब तेज होता जा रहा है। गुरुवार को बड़ी संख्या में विस्थापित परिवारों ने प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी के रायपुर स्थित सरकारी बंगले के बाहर पहुंचकर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे वित्त मंत्री से सीधे चर्चा करना चाहते हैं। उनका आरोप है कि उन्हें नया रायपुर में दिए गए मकानों में बसने के लिए मजबूर किया जा रहा है, जबकि वे अपनी मूल जगह नकटी गांव में ही पुनर्वास की मांग कर रहे हैं। विस्थापितों का कहना है कि वे नया रायपुर के मकानों में रहने को तैयार नहीं हैं और सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करे।
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई। प्रदर्शनकारी मंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठ गए और मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही।
इस आंदोलन को कांग्रेस का भी समर्थन मिल रहा है। कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर विस्थापितों के साथ धरने में शामिल हुए। उन्होंने सरकार पर विस्थापितों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
समाचार लिखे जाने तक प्रदर्शन जारी था और प्रदर्शनकारी वित्त मंत्री से मुलाकात तथा नकटी गांव में पुनर्वास को लेकर स्पष्ट निर्णय की मांग पर अड़े हुए थे।