

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

p sundarraj appointed as nia ig after leading bastar anti naxal operations
रायपुर। नक्सल विरोधी अभियानों में अहम भूमिका निभाने वाले बस्तर के आईजी P. Sundarraj को भारत सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। केंद्र सरकार ने उन्हें National Investigation Agency (NIA) में इंस्पेक्टर जनरल (IG) नियुक्त किया है।
पी. सुंदरराज बीते करीब आठ वर्षों से बस्तर में आईजी के रूप में सेवाएं दे रहे थे। उनके नेतृत्व में सुरक्षा बलों ने नक्सल विरोधी अभियानों में कई बड़ी सफलताएं हासिल कीं। उन्होंने केंद्रीय सुरक्षा बलों और राज्य पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में प्रभावी रणनीति के साथ अभियान चलाए।
लंबे समय तक एक ही क्षेत्र में रहकर उन्होंने बस्तर की भौगोलिक और सुरक्षा चुनौतियों को गहराई से समझा और उसी के अनुरूप रणनीतियां तैयार कीं। केंद्र सरकार द्वारा जारी आदेश के बाद उनकी नियुक्ति को नक्सल विरोधी अभियानों में उनके योगदान की बड़ी पहचान माना जा रहा है।
