

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

raipur-birthday-knife-cake-cutting-viral-video-arrest
रायपुर के कबीर नगर थाना क्षेत्र स्थित वाल्मीकि अटल आवास इलाके में कुछ युवकों द्वारा बीच सड़क पर जन्मदिन मनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान युवकों ने गाड़ी रोककर चाकू से केक काटा और पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
वायरल वीडियो में 5 से 6 युवक एक कार के आसपास खड़े दिखाई दे रहे हैं। कार की सीट पर केक रखा गया है, जिसे एक युवक कटारनुमा चाकू से काटता नजर आ रहा है, जबकि अन्य युवक शोर मचाकर जश्न मना रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस वीडियो को इंस्टाग्राम और फेसबुक पर ‘स्वैग’ दिखाने के लिए पोस्ट किया गया था।
मामला सामने आने के बाद कबीर नगर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वीडियो के आधार पर मुख्य आरोपी की पहचान आशीष के रूप में की और उसे हिरासत में ले लिया है।
गौरतलब है कि रायपुर में कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद पुलिस द्वारा सड़क पर स्टंट करने, गाड़ी रोककर जश्न मनाने और हथियारों के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।