

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

raipur coronavirus cases update four patients found in twenty days
रायपुर: राजधानी रायपुर में एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने दस्तक दे दी है। पिछले 20 दिनों के भीतर शहर में कोरोना के चार मरीज सामने आ चुके हैं। राहत की बात यह है कि इनमें से तीन मरीज इलाज के बाद पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं, जबकि एक मरीज का इलाज एक निजी अस्पताल में जारी है।
बुधवार को मिला 70 वर्षीय बुजुर्ग मरीज
बुधवार को 70 वर्ष के एक बुजुर्ग में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। उनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है और डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत में सुधार है।
स्वास्थ्य विभाग का बयान
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में जितने भी मामले सामने आए हैं, उनमें से किसी भी मरीज की स्थिति गंभीर नहीं है। संक्रमित 70 वर्षीय मरीज भी इलाज के बाद अब ठीक होने की कगार पर है और स्वास्थ्य विभाग लगातार उसकी निगरानी कर रहा है।