

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

raipur-traffic-diversion-due-to-skywalk-construction-night-one-way-route
रायपुर। राजधानी रायपुर में स्काई वॉक निर्माण कार्य के चलते शहर की यातायात व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किया गया है। पुलिस उपायुक्त यातायात एवं प्रोटोकॉल, रायपुर के आदेश के अनुसार आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुछ प्रमुख मार्गों को एक माह के लिए रात्रिकालीन वन-वे घोषित किया गया है।
जारी आदेश के मुताबिक शास्त्री चौक से मेकाहारा चौक तक तथा शास्त्री चौक से मल्टीलेवल पार्किंग तक जयस्तंभ चौक की ओर जाने वाले मार्ग पर रात 10:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक एकतरफा यातायात लागू रहेगा। इस दौरान दूसरे दिशा से वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
प्रशासन ने बताया कि यह निर्णय स्काई वॉक निर्माण कार्य के दौरान जन सुरक्षा बनाए रखने और यातायात को सुचारू रखने के उद्देश्य से लिया गया है। यह व्यवस्था अगले एक महीने तक प्रभावी रहेगी।
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और निर्धारित ट्रैफिक नियमों का पालन करें, ताकि निर्माण कार्य के दौरान किसी प्रकार की असुविधा या दुर्घटना से बचा जा सके।