

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

CG Crime: ACB takes major action in Janjgir-Champa, 3 CSEB employees arrested red-handed while taking bribe
जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए Anti Corruption Bureau (ACB) ने Chhattisgarh State Electricity Board (CSEB) के ग्रामीण कार्यालय में छापा मारकर तीन कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।
35 हजार की रिश्वत लेते पकड़े गए
जानकारी के अनुसार, जूनियर इंजीनियर (JE) राजेंद्र शुक्ला, सहायक अभियंता (AE) विजय नोरगे और एक कंप्यूटर ऑपरेटर को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। आरोप है कि एचटी लाइन विस्तार (HT Line Expansion) के काम के लिए एक उपभोक्ता से यह राशि मांगी गई थी।
शिकायत के बाद बिछाया जाल
पीड़ित उपभोक्ता ने रिश्वत देने से इनकार करते हुए मामले की शिकायत ACB बिलासपुर में दर्ज कराई थी। शिकायत की पुष्टि के बाद ACB ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की।
केमिकल युक्त नोट देकर प्रार्थी को कार्यालय भेजा गया। जैसे ही आरोपियों ने पैसे लिए, पहले से तैनात टीम ने मौके पर दबिश देकर तीनों को पकड़ लिया।
पूछताछ जारी
ACB की टीम फिलहाल तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से एक बार फिर सरकारी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर सवाल खड़े हो गए हैं।