

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

CG News: IPS Ankita Sharma’s striking look—holding an AK-47 while wearing a blue saree as photos of her 'Shastra Puja' go viral.
राजनांदगांव। बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक विजयादशमी पर्व के अवसर पर राजनांदगांव शहर की पुलिस लाइन स्थित रक्षित केंद्र में शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक (SP) अंकिता शर्मा सहित जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और जवानों ने मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पूजन के दौरान एसपी अंकिता शर्मा ने हर्ष फायर कर वर्षों पुरानी परंपरा का निर्वहन किया।
विजयादशमी के अवसर पर पुलिस विभाग में शस्त्र पूजन की पुरानी परंपरा का पालन किया गया। पुलिस लाइन स्थित रक्षित केंद्र में विभाग के हथियारों को विधिवत रखकर पूजा-अर्चना की गई। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने शक्ति की देवी मां दुर्गा से बुराइयों के अंत, लोगों की सुरक्षा और देश-प्रदेश में शांति बनाए रखने की प्रार्थना की।
शस्त्र पूजन के माध्यम से पुलिस बल ने देश और प्रदेश की सुरक्षा के साथ समाज में शांति, सद्भाव और भाईचारा बनाए रखने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने जिलेवासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस विभाग के बड़ी संख्या में अधिकारियों और कर्मचारियों ने आहुति दी। पूजा-अर्चना के बाद प्रसादी का वितरण किया गया। शस्त्र पूजन के साथ पुलिस विभाग के वाहनों की भी पूजा की गई।
दशहरा पर्व पर शस्त्र पूजन पुलिस विभाग की महत्वपूर्ण परंपराओं में से एक है। इस अवसर पर एसपी अंकिता शर्मा सहित एएसपी, डीएसपी और अन्य पुलिस अधिकारियों ने हर्ष फायर कर परंपरा का निर्वहन किया। कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस बल ने जनसुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।