

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Latest News: Major action in Operation 'Aghat', 112 kg of ganja seized, two smugglers arrested
जशपुर। जशपुर जिले में पुलिस ने ऑपरेशन ‘आघात’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 112 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 54 लाख रुपये बताई जा रही है। मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है।
ओडिशा से दिल्ली ले जा रहे थे गांजा
पुलिस के अनुसार, आरोपी कार के जरिए ओडिशा से दिल्ली की ओर गांजा तस्करी कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर कार्रवाई की।
भागने की कोशिश नाकाम
कार्रवाई के दौरान एक तस्कर मौके से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे झाड़ियों से पकड़ लिया। दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
गांजा और वाहन जब्त, जांच जारी
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 112 किलो गांजा और वाहन जब्त कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है और तस्करी नेटवर्क के अन्य सदस्यों की भी तलाश की जा रही है।