

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

PM Modi: PM Modi’s unique style during the QUAD photo session he kept a tricolour-themed marker in his pocket and asked Trump, 'Shall we move?'
नई दिल्ली। फिलीपींस की राजधानी मनीला में आयोजित क्वाड (QUAD) नेताओं के फोटो सेशन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। इस दौरान पीएम मोदी ने जमीन पर रखा भारतीय तिरंगे के रंगों वाला मार्कर उठाकर अपनी जेब में रख लिया। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुस्कुराते हुए उन्होंने पूछा, 'Shall we move?' यानी क्या हम आगे बढ़ें? पीएम मोदी के ये दिलचस्प पल अब चर्चा का विषय बने हुए हैं।
क्वाड नेताओं के ग्रुप फोटो सेशन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नजर जमीन पर रखे एक मार्कर पर पड़ी। यह मार्कर भारतीय तिरंगे के केसरिया, सफेद और हरे रंगों से सजा हुआ था। दरअसल, फोटो सेशन के दौरान नेताओं के खड़े होने की जगह निर्धारित करने के लिए इसका इस्तेमाल किया गया था।
पीएम मोदी ने मार्कर को जमीन से उठाया और अपने पास रखते हुए जेब में रख लिया। उनका यह सहज और दिलचस्प अंदाज कैमरों में कैद हो गया और लोगों का ध्यान खींचने लगा।
फोटो सेशन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। इसी बीच प्रधानमंत्री मोदी ने आगे बढ़ने का सुझाव देते हुए मुस्कुराकर कहा, 'Shall we move?' यानी 'क्या हम आगे बढ़ें?'
इस दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें 'मजबूत नेता' बताया। हालांकि, ट्रंप की इस टिप्पणी पर पीएम मोदी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
फोटो सेशन के अलावा क्वाड नेताओं की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के लिए इस साझेदारी के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने क्वाड को एक रचनात्मक और विश्वसनीय साझेदारी बताते हुए कहा कि इसका उद्देश्य वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए भरोसेमंद समाधान उपलब्ध कराना है।
पीएम मोदी ने समुद्री सुरक्षा, भरोसेमंद सप्लाई चेन, नई तकनीकों और आपदा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में आपसी सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत का प्रयास क्वाड के माध्यम से इन क्षेत्रों में ठोस और विश्वसनीय समाधान विकसित करना है।