

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Tragic road accident in Raipur: Car hits divider, overturns three times, and lands in a field; 22-year-old woman dies.
रायपुर। सेरीखेड़ी मोड़ पर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद कार करीब तीन बार पलटी और सड़क से दूर खेत में जा गिरी। हादसे में कार सवार 22 वर्षीय शिवानी ठाकुर की मौत हो गई। शिवानी जशपुर की रहने वाली थी। वहीं, कार में सवार दो युवक और एक युवती को मामूली चोटें आई हैं।
पुलिस के मुताबिक, अनंत सोनकर निवासी रामबाग, धमतरी, प्रखर सोनकर निवासी पुरानी बस्ती, रायपुर, सेजल सोनकर और शिवानी ठाकुर निवासी जशपुर शनिवार रात बलेनो कार से नवा रायपुर घूमने गए थे। चारों रविशंकर विश्वविद्यालय में पढ़ाई करते हैं।
बताया गया कि नवा रायपुर से लौटते समय सेरीखेड़ी ब्रिज के नीचे से शहर की ओर आते वक्त तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार कई बार पलटते हुए सड़क से दूर खेत में जा गिरी।
हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। शिवानी को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई। वहीं, कार में सवार अन्य तीन लोगों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।