

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

₹25 lakh fraud under the pretext of securing a job at the agricultural university.
रायपुर: राजधानी रायपुर में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक शातिर अपराधी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान इमरान कादरी के रूप में हुई है, जो खुद को रसूखदार बताकर लोगों को अपना शिकार बनाता था।
क्या है पूरा मामला?
आरोपी ने महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय में सहायक ग्रेड-3, प्रयोगशाला तकनीशियन और चतुर्थ वर्ग के पदों पर सीधी भर्ती का झांसा देकर छह युवाओं से करीब 25 लाख रुपये ऐंठ लिए। आरोपी ने पीड़ितों को भरोसा दिलाने के लिए फर्जी चयन सूची और जाली नियुक्ति पत्र भी थमा दिए थे।
जॉइनिंग के वक्त खुला राज
धोखाधड़ी का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित अभ्यर्थी खुश होकर अपनी जॉइनिंग के लिए विश्वविद्यालय पहुंचे। वहां जब प्रशासनिक अधिकारियों ने उनके दस्तावेजों की जांच की, तो वे सभी फर्जी निकले। इसके बाद पीड़ितों ने तुरंत कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घेराबंदी कर आरोपी इमरान कादरी को धर दबोचा।
आरोपी पर पहले से दर्ज हैं 8 गंभीर मामले
पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी इमरान कादरी एक आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ रायपुर और आसपास के जिलों के विभिन्न थानों (सिविल लाइन, तेलीबांधा, सिमगा आदि) में जुआ, सट्टा और धोखाधड़ी जैसे 8 गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह में विश्वविद्यालय का कोई अंदरूनी कर्मचारी या अन्य व्यक्ति तो शामिल नहीं था।