

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

A magnificent spectacle of devotion to Lord Ganesha in Pune... 35,000 women recited the Atharvashirsha in unison.
पुणे। गणेशोत्सव के बीच महाराष्ट्र के पुणे में मंगलवार को भक्ति और आस्था का भव्य दृश्य देखने को मिला। प्रसिद्ध श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर परिसर में 35 हजार से अधिक महिलाएं एक साथ गणपति अथर्वशीर्ष के सामूहिक पाठ के लिए जुटीं। पारंपरिक नौवारी साड़ियों में सजी महिलाओं की मौजूदगी से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
गणपति अथर्वशीर्ष के सामूहिक पाठ का आयोजन इस वर्ष 41वीं बार किया गया। कार्यक्रम में पुणे के अलावा महाराष्ट्र के अलग-अलग शहरों से बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं। सामूहिक पाठ के दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना रहा।
इस धार्मिक आयोजन की खास बात यह रही कि इसमें विदेशों से आए नागरिकों ने भी हिस्सा लिया। स्थानीय महिलाओं के साथ विदेशी प्रतिभागियों ने भी गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ किया।गणेशोत्सव के दौरान आयोजित इस सामूहिक पाठ ने पुणे की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा की एक अलग तस्वीर पेश की। हजारों महिलाओं के एक साथ पाठ करने का दृश्य कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा।