

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

A major plane crash was averted at Delhi airport when the engine caught fire during takeoff. The pilot's presence of mind saved 245 lives.
नई दिल्ली। बीते शनिवार देर रात इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक बड़ा विमान हादसा टल गया, जब दिल्ली से ज्यूरिख जा रही स्विस एयरलाइंस की फ्लाइट के टेकऑफ के दौरान इंजन में आग लग गई। पायलट की तत्परता और सूझबूझ से सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
टेकऑफ के दौरान दिखा धुआं, तुरंत रोकी गई उड़ान
एयरबस A330-343 (फ्लाइट नंबर LX-147) रनवे 28/10 पर टेकऑफ के लिए लगभग 190 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रहा था, तभी पायलट को बाएं इंजन से धुआं निकलता दिखाई दिया। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए पायलट ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर विमान को रोक दिया।
245 लोग थे सवार, सभी सुरक्षित निकाले गए
विमान में कुल 232 यात्री और 13 क्रू मेंबर सवार थे। विमान रुकते ही इमरजेंसी स्लाइड के जरिए सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हालांकि, इस दौरान चार यात्रियों और एक क्रू सदस्य को मामूली चोटें आईं।
फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही रात 2:06 बजे फुल इमरजेंसी घोषित की गई। अग्निशमन विभाग के पांच फायर टेंडर्स तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद सुबह 3:30 बजे तक स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में आ गई।
कुछ सेकेंड की देरी बन सकती थी बड़ा हादसा
विशेषज्ञों के अनुसार, टेकऑफ के दौरान विमान की रफ्तार बेहद अधिक होती है और कुछ ही सेकेंड में वह हवा में उठ जाता है। ऐसे में यदि पायलट थोड़ी भी देर करते, तो विमान हवा में पहुंच जाता और आग फैलने पर बड़ा हादसा हो सकता था।
एटीसी को तुरंत दी गई जानकारी
विमान रुकते ही पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को स्थिति की जानकारी देते हुए फुल इमरजेंसी घोषित की, जिससे राहत एवं बचाव कार्य तेजी से शुरू हो सका।