

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

A meeting was held in New Delhi under the chairmanship of Amit Shah to review the progress made in the cooperative sector over the last five years; Markfed Chairman Shashikant Dwivedi participated in the meeting.
रायपुर। राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC) की महापरिषद की 93वीं बैठक नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ (मार्कफेड) के अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान उन्होंने सहकारिता क्षेत्र में हुए बदलावों और छत्तीसगढ़ में किसानों, ग्रामीण अर्थव्यवस्था तथा सहकारी समितियों को मजबूत करने के प्रयासों पर अपने विचार रखे।
बैठक में मार्कफेड अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने कहा कि राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम की स्थापना वर्ष 1963 में हुई थी। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में पिछले पांच वर्षों के दौरान संस्था ने अभूतपूर्व प्रगति की है और सफलता के नए आयाम स्थापित किए हैं।
उन्होंने छत्तीसगढ़ में सहकारिता के माध्यम से किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के साथ सहकारी समितियों की मजबूती के लिए राज्य सरकार की प्राथमिकताओं और पहलों को भी रेखांकित किया।
बैठक में सहकार से समृद्धि के विजन को आगे बढ़ाने और सहकारी संस्थाओं की वित्तीय एवं ढांचागत क्षमता मजबूत करने पर चर्चा हुई। इसमें देशभर के सहकारी क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारियों और प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक में सामने आए विचारों और प्रयासों से छत्तीसगढ़ सहित देशभर में सहकारी ढांचे को अधिक सुदृढ़ और पारदर्शी बनाने की दिशा में आगे बढ़ने की उम्मीद जताई गई।