

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

New appointments in Chhattisgarh High Court; Sharmila Singhai and Sumeet Singh named Additional Advocates General
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने हाईकोर्ट में राज्य की ओर से पैरवी करने के लिए अधिवक्ताओं की नई नियुक्तियां की है। विधि एवं विधायी कार्य विभाग ने अतिरिक्त महाधिवक्ता, उपमहाधिवक्ता, शासकीय अधिवक्ता और उप शासकीय अधिवक्ता सहित 23 पैनल लॉयर नियुक्त किए है। इस संबंध में आदेश विभाग के प्रमुख सचिव मनीष कुमार ठाकुर के हस्ताक्षर से जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, शर्मिला सिंघई और सुमीत सिंह को अतिरिक्त महाधिवक्ता नियुक्त किया गया है। वहीं सुनीता मानिकपुरी और अविनाश चंद्र साहू को उपमहाधिवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है।शासकीय अधिवक्ता के रूप में अरविंद दुबे, शरद मिश्रा और एचएपी भाटिया की नियुक्ति हुई है। अक्षय उप्पल को उप शासकीय अधिवक्ता बनाया गया है।
हाईकोर्ट में शासन की ओर से पैरवी के लिए नियुक्त पैनल लॉयर में वेदांत शदानी, कुलदीप सिंह, आशुतोष राज, सौरभ पांडेय, अनुराग अग्रवाल, विक्रम दीक्षित, कशिश सलूजा, वी. जयंत कुमार, शिवांगी अग्रवाल, नीलम जैसवानी, जया चौधरी, अनुराग त्रिपाठी, तेरेनवीशंकर साहू, रविकर पटेल, सुनीता साहू, रक्षिका सोनी, श्वेता राय, हसनैन अलवी, प्रतिभा साहू, अपूर्वा घोरे, अक्षत पाण्डेय, के. वी. गुप्ता और अभिषेक बंजारे के नाम शामिल है।