

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

A message of brotherhood resonated! Spiritual leaders from various faiths praised 'Partition: 1947' at a special screening hosted by Rajkumar Santoshi.
मुंबई। मुंबई में निर्देशक राजकुमार संतोषी ने 'बंटवारा 1947' की एक खास स्क्रीनिंग का आयोजन किया, जिसमें अलग-अलग धर्मों के प्रमुख आध्यात्मिक गुरु और धार्मिक विद्वान शामिल हुए। स्क्रीनिंग का उद्देश्य फिल्म के जरिए दिए गए भाईचारे, इंसानियत, प्रेम और एकजुटता के संदेश को सेलिब्रेट करना था। इस खास आयोजन में विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों का एक मंच पर आना सामाजिक सद्भाव की खूबसूरत मिसाल बन गया।
विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित 'बंटवारा 1947' में कहानी के जरिए उस दौर की त्रासदी के साथ-साथ इंसानियत और आपसी भाईचारे को प्रमुखता दी गई है। स्क्रीनिंग के बाद आध्यात्मिक गुरुओं ने फिल्म के विषय और संदेश की सराहना की। उन्होंने कहा कि फिल्म ने विभाजन और नफरत जैसे कठिन दौर के बीच प्रेम, मानवता और एकता की भावना को प्रभावी ढंग से सामने रखा है।
इस विशेष स्क्रीनिंग में महर्षि भृगु पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर श्री गुरुजी गोस्वामी सुशील गिरि जी महाराज, योग मनीषी आचार्य श्री विवेक मुनि जी महाराज, फादर नोर्बर्ट हरमन एसवीडी, परमजीत सिंह चंडोक, अल्लामा बुनाई हसनी, मौलाना नौशाद अहमद सिद्दीकी, वेन. भंते पूर्ण तथा मुंबई के प्रमुख इस्लामिक विद्वान और चीफ मुफ्ती मुफ्ती जियाई हजरत समेत कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।
कार्यक्रम के दौरान आध्यात्मिक गुरुओं ने फिल्म के प्रमुख विषयों पर चर्चा की। उन्होंने इस बात की सराहना की कि 'बंटवारा 1947' इतिहास के दर्दनाक अध्याय को केवल विभाजन की त्रासदी के रूप में नहीं, बल्कि इंसानियत और एक-दूसरे के साथ खड़े होने की भावना के साथ प्रस्तुत करती है।
'बंटवारा 1947' की खासियत इसकी दमदार स्टारकास्ट भी है। फिल्म में शबाना आजमी, सनी देओल, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह प्रमुख भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म के जरिए करीब तीन दशक बाद निर्देशक राजकुमार संतोषी और सनी देओल की बहुप्रतीक्षित जोड़ी एक बार फिर साथ आई है।
आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी ने किया है। फिल्म का संगीत ए. आर. रहमान ने तैयार किया है, जबकि इसके गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं। फिल्म का निर्माण आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने किया है।
'बंटवारा 1947' दुनिया भर में 14 अगस्त 2026 को पार्टिशन डे के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई। रिलीज के बाद फिल्म को दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने की बात सामने आई है। विभाजन की कहानी, दमदार अभिनय और इंसानियत व भाईचारे पर केंद्रित संदेश फिल्म को चर्चा में बनाए हुए है।
मुंबई में आयोजित यह विशेष स्क्रीनिंग फिल्म के संदेश को पर्दे से बाहर समाज तक पहुंचाने का प्रयास भी नजर आई। अलग-अलग धर्मों के आध्यात्मिक गुरुओं का एक साथ आना इस आयोजन को खास बनाता है और 'बंटवारा 1947' के उस संदेश को मजबूती देता है कि मुश्किल दौर में भी इंसानियत और भाईचारा सबसे ऊपर रहना चाहिए।