

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

A scheme that began with a Facebook friendship led to an ₹82 lakh fraud under the pretext of securing a political position.
फेसबुक के माध्यम से संपर्क में आई महिला ने पहले विवादित जमीन का काम कराकर युवक का भरोसा जीता। इसके बाद राष्ट्रीय पार्टी में पद दिलाने का झांसा देकर उससे करीब 82.63 लाख रुपये ले लिए। रकम वापस मांगने पर महिला ने धमकी देकर बातचीत बंद कर दी।
दरअसल, सरकंडा के श्री विहार निवासी चेतन आनंद दुबे ने पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें बताया गया है कि करीब एक साल पहले फेसबुक के माध्यम से उसकी पहचान खोंगापानी, मनेंद्रगढ़ निवासी निखत परवीन साबरी से हुई थी। बातचीत के दौरान निखत ने खुद को राष्ट्रीय पार्टी का कार्यकर्ता बताते हुए केंद्र और राज्य के बड़े नेताओं से संपर्क होने का दावा किया। उसने किसी भी काम को आसानी से कराने का भरोसा दिलाया। शिकायतकर्ता के अनुसार गतौरी में उसकी जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। पटवारी और राजस्व निरीक्षक से संबंधित काम को लेकर उसने निखत से मदद मांगी। निखत ने यह काम आसानी से करा दिया, जिससे निखत के प्रति उसका विश्वास और बढ़ गया।
इसके बाद निखत ने उसे राजनीति में रुचि होने और पढ़ा-लिखा होने का हवाला देते हुए पार्टी में शामिल होने की सलाह दी। उसने एक राष्ट्रीय पार्टी में पद दिलाने का दावा करते हुए पार्टी फंड के नाम पर रकम जमा कराने को कहा।
निखत ने अपना सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का खाता नंबर देकर शिकायतकर्ता से हर महीने अलग-अलग रकम जमा कराने लगी। बाद में कुछ राशि उसकी बहन सायना परवीन साबरी के खाते में भी जमा कराई गई।
शिकायतकर्ता ने 11 जुलाई 2025 से 17 अगस्त 2026 के बीच ऑनलाइन माध्यम से निखत के खातों में 62 लाख 63 हजार 194 रुपये तथा अलग-अलग समय पर 20 लाख रुपये नकद दिए। इस तरह कुल 82 लाख 63 हजार 194 रुपये निखत को दिए गए।
रकम देने के बाद जब उसने पार्टी में पद दिलाने या पैसा वापस करने की मांग की तो निखत ने टालमटोल शुरू कर दी। बाद में बातचीत बंद कर दी और फोन करने पर झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने लगी। इसके अलावा शिकायतकर्ता ने अपने दोस्तों के खातों और च्वाइस सेंटर के माध्यम से भी रकम जमा कराने की बात कही है।
आपको बता दें, कि जमा की गई रकम के ट्रांजेक्शन की प्रतियां और अन्य दस्तावेज लेकर सरकंडा पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।