

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh Crime: A sex racket was operating in a rented house in Durg; police raid yielded eight young women; operator and customer arrested.
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में किराए के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान कमरे से 8 युवतियों मिली है। इनमें अधिकांश पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से लाई गई थीं। कार्रवाई स्मृति नगर चौकी पुलिस और महिला रक्षा टीम ने संयुक्त रूप से की। पुलिस ने इस मामले में रैकेट संचालिका और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया है।
प्वाइंटर भेजकर किया खुलासा
पुलिस के अनुसार नेहरू नगर स्थित विद्या विहार कॉलोनी के मकान नंबर 146/8 को धनवंती रावत उर्फ रीना सिंह रावत (35) ने किराए पर लिया था। यहीं से बाहर से लड़कियों को बुलाकर देह व्यापार का नेटवर्क चलाया जा रहा था।
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मंगलवार रात एक प्वाइंटर भेजकर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया। रेड के दौरान कमरे में कई युवतियां मिलीं और एक ग्राहक को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया।
दो से तीन दिन के लिए ग्राहकों के पास भेजी जाती थीं युवतियां
जांच में सामने आया कि रैकेट संचालिका बाहर से लड़कियों को बुलाकर कमरे में रखती थी। ग्राहकों से सौदा तय होने के बाद युवतियों को दो से तीन दिनों के लिए अलग-अलग जगहों पर भेजा जाता था। मामले में पुलिस ने संचालिका धनवंती रावत उर्फ रीना सिंह रावत और दुर्ग निवासी ग्राहक अमन शेख को गिरफ्तार कर लिया है।
मौके से मोबाइल, बाइक और नकदी जब्त
पुलिस ने मौके से एक पल्सर बाइक, 12 मोबाइल फोन, 5,500 रुपये नकद और देह व्यापार में इस्तेमाल होने वाली आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है। इसके अलावा कमरे से हुक्का भी बरामद हुआ है।
दो-तीन महीने से चल रहा था रैकेट
सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि संचालिका पिछले दो से तीन महीनों से इस मकान में सेक्स रैकेट चला रही थी। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। युवतियों को कस्टडी में लेने के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर अदालत के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।