

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

A video of a violent brawl and verbal abuse between young men and women on a road in Raipur has gone viral.
रायपुर। खम्हारडीह थाना क्षेत्र की अवंति विहार कॉलोनी में रविवार को युवक और युवतियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि युवक और चार युवतियां सड़क पर ही एक-दूसरे से भिड़ गईं। इस दौरान गाली-गलौज के साथ मारपीट भी हुई। घटना का वीडियो अब इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, अवंति विहार कॉलोनी में किसी बात को लेकर युवक और युवतियों के बीच विवाद शुरू हुआ था। शुरुआत में कहासुनी हुई, लेकिन कुछ ही देर में मामला बढ़ गया। मौके पर मौजूद युवतियां भी आपस में उलझ गईं और सड़क पर ही मारपीट शुरू हो गई।
विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज और मारपीट होती रही। सड़क पर हंगामा देखकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और विवाद शांत कराने का प्रयास किया। इस दौरान किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन से पूरी घटना को रिकॉर्ड कर लिया।
मारपीट का वीडियो अब इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, वीडियो में दिखाई दे रहे घटनाक्रम के आधार पर ही मामले की पूरी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।
पुलिस के अनुसार, युवक और युवतियों के बीच विवाद की वास्तविक वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। यह विवाद पहले से चल रही किसी बात को लेकर था या फिर मौके पर किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, इसकी जांच की जा रही है।
पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट में शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।