

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Action taken regarding recurring accidents at BSP; 3 officers suspended.
भिलाई इस्पात संयंत्र यानि बीएसपी में लगातार हो रही दुर्घटनाओं और श्रमिकों की मौत के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रबंधन ने अब कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। सेल अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डा. अशोक कुमार पंडा के भिलाई दौरे के दौरान सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और किसी भी स्थिति में जनहानि नहीं होने देने के स्पष्ट निर्देश के चार दिन बाद बुधवार को बीएसपी प्रबंधन ने तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई कार्यपालक निदेशक, वर्क्स, राजेश कुमार की ओर से की गई।
आपको बता दें, कि निलंबित अधिकारियों में सिंटर प्लांट-2 के डीजीएम कमल कुमार केसवानी, एजीएम आनंद कुमार वर्मा और एसपी-3 के असिस्टैंट मैनेजर रीमिश किंडो शामिल हैं। तीनों अधिकारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई को हाल में हुए हादसों के बाद शुरू हुई जवाबदेही की प्रक्रिया से जोड़कर देखा जा रहा है।