

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

After Mr. Beast, Sanjana Sanghi's global initiative, in collaboration with the Rockefeller Foundation, is to become the voice of 1 lakh women entrepreneurs.
मुंबई। अभिनेत्री और यूथ एडवोकेट संजना सांघी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वह प्रतिष्ठित द रॉकफेलर फाउंडेशन के साथ जुड़कर वैश्विक स्तर पर महिला सशक्तिकरण की पहल में शामिल होने वाली एकमात्र भारतीय सेलिब्रिटी बन गई हैं। उनसे पहले इस तरह की साझेदारी वैश्विक यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट के साथ देखी गई थी।
फाउंडेशन के ग्लोबल प्रेसिडेंट डॉ. राजीव शाह के साथ मिलकर संजना ग्रामीण भारत में स्वच्छ ऊर्जा और महिला सशक्तिकरण की पहल को वैश्विक मंच पर सामने ला रही हैं।
ग्रामीण उत्तर प्रदेश का किया दौरा
हाल ही में संजना सांघी ने डॉ. राजीव शाह के साथ उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने फाउंडेशन की स्वच्छ ऊर्जा से जुड़ी परियोजनाओं को करीब से देखा। इन परियोजनाओं का उद्देश्य सिर्फ बिजली उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि महिलाओं के लिए आय और रोजगार के नए अवसर पैदा करना भी है।
संजना ने स्थानीय समुदायों से मुलाकात कर उन महिलाओं की कहानियों को भी सामने लाया, जो स्वच्छ ऊर्जा से जुड़े उद्यमों के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं।
1 लाख से अधिक महिला उद्यमियों को मिल रहा लाभ
इस पहल के जरिए देश के विभिन्न राज्यों में 1 लाख से अधिक महिला-नेतृत्व वाले उद्यम सशक्त हो रहे हैं। इन परियोजनाओं के माध्यम से जलवायु के अनुकूल तकनीक को बढ़ावा देने के साथ महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया जा रहा है।
संजना सांघी ने साझा किया अनुभव
संजना सांघी ने कहा कि ग्रामीण उत्तर प्रदेश में समय बिताना और महिला उद्यमियों की दृढ़ता को देखना उनके लिए बेहद भावुक अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि स्वच्छ ऊर्जा केवल तकनीक नहीं, बल्कि महिलाओं के लिए सम्मान और आय का एक मजबूत माध्यम बन रही है।
उन्होंने कहा, “जब आप एक महिला को सशक्त बनाते हैं, तो पूरा समुदाय मजबूत होता है। मुझे गर्व है कि मैं रॉकफेलर फाउंडेशन के साथ मिलकर 1 लाख से अधिक महिला-नेतृत्व वाले उद्यमों की कहानियों को दुनिया के सामने ला रही हूं।”