

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Entertainment: 'Ek Din' trailer released, Sai Pallavi-Junaid Khan's love story raises the craze for romance
मुंबई। Aamir Khan Productions ने अपनी नई फिल्म एक दिन का बहुप्रतीक्षित एक दिन ट्रेलर आखिरकार रिलीज कर दिया है। इस फिल्म में साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर की शुरुआत एक सुकून भरे और भावनात्मक माहौल से होती है, जो दर्शकों को एक क्लासिक प्रेम कहानी की झलक देता है।
ट्रेलर में जुनैद खान ‘फॉर्च्यून बेल’ यानी किस्मत की घंटी का जिक्र करते दिखते हैं। उनका मानना है कि इसे बजाने से सच्चे प्यार की मुराद पूरी हो सकती है। इसी दौरान वह साई पल्लवी के किरदार ‘मीरा’ को देखते हैं और मन ही मन कामना करते हैं कि काश वह उनकी हो जाए, भले ही सिर्फ एक दिन के लिए।
साई पल्लवी और जुनैद की फ्रेश केमिस्ट्री
एक दिन ट्रेलर में साई पल्लवी और जुनैद खान की केमिस्ट्री बेहद ताज़ा और दिल को छू लेने वाली लगती है। जुनैद एक मासूम और थोड़ा झिझकने वाले लड़के के रूप में नजर आते हैं, जबकि साई पल्लवी का किरदार आत्मविश्वासी और शांत दिखाई देता है। दोनों के व्यक्तित्व का यह अंतर उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को और भी दिलचस्प बना देता है।
यह फिल्म एक ऐसी रोमांटिक कहानी का वादा करती है जिसमें भावनात्मक सच्चाई और क्लासिक बॉलीवुड का पुराना आकर्षण देखने को मिलता है।
टाइटल ट्रैक और म्यूजिक को मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स
फिल्म का टाइटल ट्रैक, जिसे अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है, पहले ही दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो चुका है। इस गाने को अरिजीत सिंह के होमटाउन में शूट किया गया है, जिसने इसे और खास बना दिया है।
आमिर–मंसूर की जोड़ी फिर साथ
इस फिल्म के जरिए आमिर खान और फिल्ममेकर मंसूर खान लंबे समय बाद फिर साथ काम कर रहे हैं। यह वही जोड़ी है जिसने हिंदी सिनेमा को कई यादगार रोमांटिक फिल्में दी हैं।
आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी Ek Din Trailer से यह साफ हो जाता है कि फिल्म एक इमोशनल और दिल को छू लेने वाली प्रेम कहानी लेकर आ रही है। यह फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।